Raj Kapoor: पीएम नरेंद्र मोदी ने राज कपूर की 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, 'शोमैन' के बारे में कही ऐसी बात

PM Modi Tribute Raj Kapoor: भारत के पहले शोमैन दिवंगत एक्टर राज कपूर की आज 100वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है। राज कपूर न सिर्फ एक दमदार अभिनेता थे बल्कि वह एक शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थी। उनकी 100वीं जयंती के अवसर पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें याद कर रहे हैं।

भारत के पहले शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती
इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय सिनेमा के आइकॉन राज कपूर को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर दिवंगत एक्टर राज कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

raj kapoor

पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर राज कपूर को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है- आज, हम एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता, अभिनेता और शाश्वत शोमैन, महान राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं। उनकी प्रतिभा पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ी और उन्होंने भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

पीएम मोदी ने राज कपूर की तारीफ में कही ये बातें
वहीं पीएम मोदी ने एक दूसरी पोस्ट में लिखा है- सिनेमा के प्रति राज कपूर का जुनून कम उम्र में ही शुरू हो गया था और उन्होंने एक पायोनीयर स्टोरीटेलर के रूप में उभरने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी फिल्में कलात्मकता, भावना और यहां तक ​​कि सामाजिक टिप्पणियों का मिश्रण थीं। उन्होंने आम नागरिकों की आकांक्षाओं और संघर्षों को प्रतिबिंबित किया।

'राज कपूर की फिल्मों का म्यूजिक शानदार था'
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- राज कपूर की फिल्मों के आइकॉनिक किरदार और यादगार मेलोडीज दुनिया भर के दर्शकों के बीच आज भी गूंजती रहती हैं। लोग प्रशंसा करते हैं कि कैसे उनके काम डायवर्स थीम को ईजीनेस और एक्सीलेंस के साथ उजागर करते हैं। उनकी फिल्मों का म्यूजिक भी बहुत पॉपुलर रहा है।

'क्लचरल एम्बेसडर थे राज कपूर'
पीएम मोदी ने आगे लिखा है- श्री राज कपूर सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं बल्कि एक क्लचरल एम्बेसडर थे जो भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मंच पर ले गए थे। फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं की पीढ़ियां उनसे बहुत कुछ सीख सकती हैं। मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और क्रिएटिव फील्ड में उनके योगदान को याद करता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी से मिली थी कपूर फैमिली
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही बॉलीवुड का मशहूर कपूर खानदान पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचा था। करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, सैफ अली खान सहित कपूर फैमिली के कई मेंबर्स ने राजकपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाने के लिए एक विशेष निमंत्रण के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+