क्या 'बबीता जी' से शादी करने वाले हैं 'टप्पू'? एक्टर का वायरल हो रहा पोस्ट, फैंस को दी गुड न्यूज!
Raj Anadkat Viral Post: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी राज अनादकट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से उनका नाम बबीता जी का किरदार निभा चुकी मुनमुन दत्ता के साथ जोड़ा जा रहा है।
हाल ही में खबर आई थी कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने गुपचुप सगाई कर ली। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इन खबरों को खंडन करते हुए अफवाह बताया था। इस बीच राज अनादकट का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद फैंस ने एक बार फिर अनुमान लगाना शुरू कर दिया की एक्टर जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं।

राज अनादकट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह स्माइल करते हुए एक पेपर में साइन कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'नई शुरुआत'। अब इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस अनुमान लगाने लगे कि एक्टर जलद ही कोई बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। वहीं एक बार फिर उनका मुनमुन दत्ता संग रिश्ते को लेकर चर्चा होने लगी।
राज अनादकट के इस पोस्ट पर अब फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नहीं पता किस चीज की गुड न्यूज देने वाले हैं लेकिन भाई को बधाई हो।' एक ने लिखा, 'आपको नई शुरूआत के बहुत बहुत बधाई।' एक ने लिखा, 'भगवान करे आपके सारे सपने पूरे हो जाएं।' हालांकि कुछ फैंस ने कयास लगाए कि वह जल्द ही मुनमुन दत्ता से शादी करने वाले हैं।
बता दें कि, हाल ही में खबर आई थी कि, 27 साल के राज ने 36 साल की मुनमुन दत्ता से सगाई कर ली है। गुजरात जाकर दोनों ने अपने परिवार वालों के बीच एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज करते हुए बकवास और बेफिजूल बताया था। बता दें कि, मुनमुन दत्ता फिलहाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभा रही हैं। वहीं राज ने साल 2022 में ही शो को अलविदा कह दिया था।












Click it and Unblock the Notifications