Raid 2 Trailer: 'रेड 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन और रितेश देशमुख आपको हिला देंगे
Raid 2 Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों के इसी एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म रेड का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है।
फिल्म 'रेड 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि अजय देवगन और रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर आज यानी 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को रिलीज कर दिया गया है। लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

ट्रेलर देखने के बाद फिल्म देखने पर मजबूर हो जाएंगे
2 मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर आपके होश उड़ सकते हैं। लोगों की मानें तो ट्रेलर को देखने के बाद ही आप ये फिल्म देखने पर मजबूर हो जाएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसा चक्रव्यूह देखने को मिलेगा जिसे तोड़ पाना आसान नहीं होगा।
1 मई 2025 को रिलीज होगी 'रेड 2'
जानकारी के अनुसार इस फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित स्याल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। ये फिल्म आगामी 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजय देवगन का दमदार एटीट्यूड
वहीं फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन का दमदार एटीट्यूड देखने को मिल रहा है। जिस तरह से वह रेड मारने आते हैं, वो देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो रहे हैं। वो अपने दुश्मनों की बैंड बजाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनका रोल काफी सीरियस नजर आ रहा है।
विलेन के रूप में नजर आएंगे रितेश देशमुख
फिल्म के डायलॉग्स भी जबरदस्त हैं। रितेश देशमुख के डायलॉग ने तो ट्रेलर में चार चांद लगा दिया है। वहीं अजय देवगन के डायलॉग्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। ट्रेलर रितेश देशमुख काफी जबरदस्त लग रहे हैं। विलेन बनकर वह लोगों को शॉक्ड करते नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन और वाणी कपूर का रोमांस
आपको बता दें कि इस फिल्म अजय देवगन के साथ वाणी कपूर रोमांस करती दिखाई देंगी। ट्रेलर में उनकी केमिस्ट्री की एक झलक दिखाई गई है। जानकारी के अनुसार ये पूरी फिल्म पूरी तरह से सस्पेंस से भरी हुई है। फिल्म में पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी दोनों देखने को मिलेगी। हालांकि कौन किस पर भारी पड़ता है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications