Raid 2 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, अजय देवगन की 'रेड 2' की रिलीज डेट आई सामने, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Raid 2 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी। ये 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है। सिनेमाघरों में न देख पाने वाले दर्शकों को इस फिल्म के ओटीटी प्रीमियर का इंतजार है।

अब रेड 2 की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। साथ ये भी जानकारी आई है कि किस प्लेटफॉर्म पर अजय देवगन की रेड 2 स्ट्रीम होगी। पढ़िए ये रिपोर्ट।

Raid 2 OTT Release

'रेड 2' का ओटीटी प्रीमियर
'रेड 2', 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। फिल्म में अजय देवगन आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी अमय पटनायक पर रिश्वत मांगने के आरोपों से शुरू होती है। इसके बाद उनका ट्रांसफर होता है, जहां उनकी मुलाकात फिल्म के विलेन दादा भाई यानी रितेश देशमुख से होती है और यहीं से शुरू होती है 'रेड'। यह एक ऐसी कहानी है जिससे दर्शक जुड़ जाते हैं।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
लगभग 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 238.33 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा मिला था। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, वाणी कपूर, अमित सियाल, सुप्रिया पाठक, यशपाल शर्मा, श्रुति पांडे और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार भी हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

बता दें, 'रेड 2' को सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। फिल्म में रितेश देशमुख ने विलेन की भूमिका निभाई है, वहीं वाणी कपूर की भी एंट्री हुई है। अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा है तो ओटीटी पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+