Raid 2 BO Collection Day 6: अजय देवगन की 'रेड 2' की हालत खराब, 100 करोड़ क्लब में पहुूंचना हुआ मुश्किल
Raid 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म को 1 मई को रिलीज हुई थी और इसे सिनेमाघरों में लगे 6 दिन हो गए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। लेकिन फिल्म का कलेक्शन उस हिसाब से नहीं हुआ, जैसा रिलीज के बाद बज बना था।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक कमाई की थी। लेकिन फिल्म की कमाई गिरनी शुरू हो गई। जिसके बाद करीब 150 शोज कैंसिल करने पड़े। हालांकि शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छी कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन कितना है विस्तार से रिपोर्ट में पढ़िए।

sacnilk.com की रिपोर्ट की माने 'रेड 2' छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 85.82 करोड़ रुपये पहुंच गया है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के मौके पर बड़ा जंप देखने को मिला था। लेकिन अब ये कलेक्शन गिरता ही जा रहा है। जिसके बाद इस फिल्म के लाइफटाइम आंकड़ें में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। रिलीज के वक्त फिल्म को भारत भर में 4843 शोज मिले थे। लेकिन अब इनकी संख्या 4711 पहुंच गई है। अजय देवगन की फिल्मों ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर पैसे कमाए हों। लेकिन कोई भी मैसिव हिट नहीं हुई है। उनकी पिछली फिल्म आजाद और औरों में कहां दम था, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications