विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ राहुल वैद्य ने सरेआम की थी ऐसी हरकत, वीडियो में दिखा ऐसा सीन

Rahul Vaidya and Anushka Sharma Video: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल विराट कोहली ने गलती से एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

राहुल वैद्य और विराट कोहली के बीच विवाद
इसी बीच फेमस सिंगर राहुल वैद्य ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनके फैंस को एक पोस्ट शेयर कर जोकर कह दिया था। वहीं इस घटना के बाद से विराट कोहली के फैंस राहुल वैद्य को ट्रोल कर रहे हैं।

Rahul Vaidya and Anushka Sharma Video

राहुल वैद्य और अनुष्का शर्मा का पुराना वीडियो हुआ वायरल

-फिलहाल सिंगर राहुल वैद्य और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहुल वैद्य एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए स्टेज पर गाना गा रहे हैं।

-इस पुराने वीडियो को विराट कोहली से जोड़ा जा रहा है। लोग फनी अंजाद में कह रहे हैं कि ये वीडियो देखकर ही विराट ने राहुल वैद्य को ब्लॉक किया होगा।

-आपको बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो एक इवेंट का है। ये वीडियो साल 2011 का है जिसमें राहुल वैद्य ऑडियंस के सामने अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वो उनके लिए गाना गाते हैं और फिर उनके हाथ पर किस भी करते हैं। ये वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर छा गया है।

वीडियो को लेकर लोगों ने विराट कोहली का उड़ाया मजाक

-राहुल वैद्य और अनुष्का शर्मा का ये वीडियो देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि विराट कोहली ने इस वीडियो को देखने के बाद ही सिंगर को ब्लॉक कर दिया होगा। लोग इस पुराने वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और विराट कोहली से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

-लोग बड़े ही मजेदार अंदाज में विराट कोहली और राहुल वैद्य को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों की मानें तो अनुष्का शर्मा को सिंगर के साथ देखकर ही विराट कोहली का दिल बैठ गया होगा।

अनुष्का शर्मा को लेकर विराट कोहली हुए थे इनसिक्योर?

-लोगों की मानें तो राहुल वैद्य के अनुष्का शर्मा को किस करने का वीडियो देखकर विराट कोहली इनसिक्योर फील करने लगे होंगे और इस दर्द को दूर करने के लिए अपने से 15 साल छोटी लड़की अवनीत कौर का पोस्ट लाइक किया होगा।

-आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सिंगर राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। सिंगर ने लिखा था- आज तक समझ में नहीं आया, भाई ने ब्लॉक क्यों किया। फिलहाल ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+