बॉलीवुड के इस एक गाने ने बनाया था राहुल फाजिलपुरिया को स्टार, जीते हैं ऐसी लग्जरी लाइफ, ऐसे हुई पैसों की बरसात

Rahul Fazilpuria: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर आज यानी 14 जुलाई 2025 (सोमवार) शाम को गुरुग्राम में जानलेवा हमला हुआ है। खबर है कि जब वह अपनी कार में बैठकर घर से निकल रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पूरी तरह सुरक्षित बच गए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर फाजिलपुरिया सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मशहूर सिंगरका असली नाम क्या है और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान कैसे बनाई? आइए आपको बताते हैं।

Rahul Fazilpuria

क्या है राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम?

बहुत कम लोग जानते हैं कि 'राहुल फाजिलपुरिया' के नाम से मशहूर इस सिंगर का असली नाम राहुल यादव है। वह हरियाणा के गुरुग्राम जिले के छोटे से गांव फाजिलपुर झरसा से ताल्लुक रखते हैं। अपने गांव के नाम को ही उन्होंने अपना स्टेज नेम बना लिया है। राहुल को बचपन से ही म्यूजिक का शौक था और उन्होंने पारिवारिक बिजनेस से अलग हटकर संगीत को अपना करियर चुना।

किस गाने से मिली बड़ी पहचान?

हालांकि राहुल फाजिलपुरिया ने सिंगिंग की शुरुआत स्कूल के बाद ही कर दी थी, लेकिन उन्हें असली पहचान बॉलीवुड के सुपरहिट सॉन्ग कर गई चुल से मिली। ये गाना पहले एक अलग ट्रैक के रूप में रिलीज हुआ था, लेकिन जब इसे बॉलीवुड फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया, तो ये पूरे देश में हिट हो गया। इसके बाद फाजिलपुरिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई हिट गाने इंडस्ट्री को दिए।

लग्जरी लाइफ और करोड़ों की कमाई

आज राहुल फाजिलपुरिया न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री में एक फेमस नाम हैं बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। उनके पास गुरुग्राम में एक आलीशान घर और कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ की झलक फैंस को दिखाते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल फाजिलपुरिया की कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये के आसपास है।

कौन-कौन से गाने हैं उनकी आवाज में?

राहुल फाजिलपुरिया ने कई हिट ट्रैक्स गाए हैं जिनमें कर गई चुल, पल्लो लटके, बालम का सिस्टम, बिल्ली बिल्ली, टू मैनी गर्ल्स, जिम्मी चू, हरियाणा रोडवेज शामिल हैं। इन गानों ने उन्हें न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे भारत में एक अलग पहचान दिलाई है।

एल्विश यादव के साथ जुड़ा विवाद

राहुल फाजिलपुरिया यूट्यूबर एल्विश यादव के करीबी दोस्तों में से एक माने जाते हैं। दोनों ने कई बार साथ में काम किया है। बीते दिनों एक मामले में दोनों का नाम उस समय चर्चा में आया था जब एक शूटिंग के दौरान सांप का जहर तस्करी करने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, इसकी जांच अभी भी जारी है और फाजिलपुरिया की भूमिका को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+