पत्नी की मौत के 13 साल बाद भी मुश्किल दौर से गुजर रहे Rahul Dev, बताया कितना मुश्किल है Widow होना?
मुंबई, 20 सितंबर: परिवार के किसी सदस्या का जाना अंदर से तोड़ देने वाला होता है। इंसान इस गम से उभर तो सकता है लेकिन कभी भूल नहीं सकता। ऐसा ही दर्द पत्नी की मौत के 13 साल बाद भी एक्टर राहुल देव को सदमा दे रहा है। 2009 में अपनी पत्नी रीना देव की मौत के बाद राहुल देव अभी भी इस गम से गुजर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि वो अकेले अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि पार्टनर के बिना जीना कितना मुश्किल है?

असल जिंदगी में काफी से गुजर रहे राहुल देव
एक्टर राहुल देव के लाखों फैंस हैं। विलेन से लेकर किसी भी किरदार में अपनी एक्टिंग से फिल्म में दम भर देने वाले राहुल जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'कब्जा' में दिखाई देंगे। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाले एक्टर असल जिंदगी में काफी दर्द और तकलीफ से गुजर रहे हैं, जिसको खुद उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बयां किया।

पत्नी की मौत के बाद सिंगल फादर की भूमिका में एक्टर
2009 में पत्नी की मौत के बाद राहुल देव एक सिंगल फादर हैं। रीना देव की कैंसर से मौत के बाद एक्टर अपने बेटे सिद्धार्थ देव को अकेले पाल रहे हैं। हाल ही में कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए अपने इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वह अक्सर अनसेफ महसूस करते थे, क्योंकि उन्होंने अपने माता और पिता दोनों बनने की कोशिश की। उन्होंने यह भी बताया कि विडो होना इतना आसान नहीं है, जितना कि फिल्मों में दिखाया जाता है।

'मुझे माता और पिता दोनों बनना पड़ता था'
अपनी बातचीत में राहुल देव ने कहा, 'पेरेंटिंग बिल्कुल भी आसान नहीं होती। बच्चों को पालने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। जिस तरह से वह बच्चों को समझती हैं। शायद इसलिए कि कि उन्होंने बच्चे को इस दुनिया में जन्म दिया है। बच्चों के लिए उनमें बहुत धैर्य होता है। मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन कई बार ऐसा वक्त आया जब मेरा धैर्य जवाब दे गया।' राहुल देव ने इंटरव्यू में आगे कहा कि मुझे माता और पिता दोनों बनना पड़ता था। मैं जब स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग में जाता तो ज्यादातर बच्चों की मां वहां मौजूद होतीं थी। जिसे देखकर मुझे असुरक्षा की भावना महसूस होती थी।

'फिल्मों में यह आसान है, लेकिन...'
अपने दर्द को बयां करते हुए राहुल देव ने आगे कहा कि यह बहुत सदमा देने वाला है। इसमें से बहुत कुछ है, जिसें मैं याद नहीं करना चाहता। मैं प्रार्थना करूंगा कि ऐसा किसी के साथ ना हो जैसा मेरे साथ हुआ है। फिल्मों में यह आसान लगता है, लेकिन हकीकत में फिर से जिंदगी की नई शुरुआत करता बेहद कठिन है। आपको बता दें कि एक्टर लंबे वक्त से एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे को डेट कर रहे हैं। दोनों में 14 साल का बड़ा ऐज गेप है।












Click it and Unblock the Notifications