मौत के 25 दिन बाद सच आया सामने, राहुल देव ने बताया भाई मुकुल देव की निधन का असली कारण

सन ऑफ सरदार फेम मुकुल देव का 23 मई 2025 को हुआ था। उनके निधन के कई कारण सामने आए थे। लेकिन अब उनके भाई राहुल देव ने उनके निधन पर बात की है। उन्होंने मुकुल की मृत्यु के असली कारणों का खुलासा किया। साथ उन लोगों को भी जवाब दिया जो मुकुल की मौत पर कई तरह की अटकलें लगा रहे थे।

राहुल देव ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुकुल देव को आईसीयू में लगभग साढ़े आठ दिन तक रखा गया था। डॉक्टरों और मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण उनकी गलत खान-पान की आदतें थीं। राहुल ने बताया कि मुकुल ने पिछले चार-पांच दिनों से खाना-पीना बिल्कुल बंद कर दिया था।

Rahul Dev

राहुल ने आगे बताया, मुकुल अकेलापन महसूस कर रहे थे और उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स को भी ठुकरा दिया था। अब जाकर सभी रस्में पूरी करने के बाद, उसे सच्चाई का एहसास हो रहा है। मुझे पता है कि दर्द और गहरा होगा। मुकुल देव 2019 में अपने पिता की देखभाल के लिए दिल्ली चले गए थे। उसी वर्ष उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद 2023 में उनकी मां का भी निधन हो गया। राहुल ने यह भी बताया कि मुकुल अपनी बेटी को बहुत याद करते थे और उन्होंने अपना ध्यान रखना बंद कर दिया था, क्योंकि वे अकेले रह रहे थे।

राहुल ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया जो मुकुल के निधन पर अपनी राय दे रहे थे। उन्होंने कहा, जो लोग अब बोल रहे हैं, वो उनके संपर्क में भी नहीं थे। वो कहते हैं कि वह अनफिट थे, लेकिन उन्होंने हाफ मैराथन दौड़ लगाई थी। हां, उनका वजन बढ़ गया था। जब कोई खुद की परवाह करना बंद कर देता है, तो यह पता चलता है। 2019 और 2024 के बीच असल में उनके संपर्क में कौन था? क्या वो उनसे मिलने गए जब वह अस्पताल में थे या उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हुए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+