Viral Video: नशे में राहत फतेह अली खान ने किया ऐसा काम, फैंस ने पूछा-'इन्हें क्या हुआ'

16 अगस्त को पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने अपने चाचा नुसरत फतेह अली की 24वीं पुण्यतिथि पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई, 17 अगस्त: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी आवाज से फैंस के दिलों अलग जगह बनाई है। लेकिन अपने संगीत के अलावा इन दिनों राहत फतेह अली खान सुर्खियों में हैं। 16 अगस्त की बात है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान को 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी। अब इस पोस्ट को 24 घंटे भी नहीं हुए कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब के नशे में डूबे नजर आए।

लड़खड़ाते हुए राहत फतेह अली खान

लड़खड़ाते हुए राहत फतेह अली खान

राहत फतेह अली खान का जो वीडियो सामने आया है इसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो की बात करें तो इसमें उनके साथ अंकल नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर नजर आ रहे हैं। जिन पर सिंगर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि वह जिस अंदाज में लड़खड़ाते हुए प्यार बरसा रहे हैं उसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

वीडियो में राहत फतेह अली खान शराब के नशे में डूबे मैनेजर से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल क्लिप में आप देख सकते हैं कि राहत फतेह के नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। मैनेजर हाजी इकबाल नकीब को गले लगाए हुए राहत फतेह उन्हें नूसरत फतेह अली खान बताते हुए कहते हैं कि, 'हम एक हैं और हम हमेशा एक रहेंगे'। पाकिस्तानी सिंगर की ये हालत देख कर ट्विटर वालों को थोड़ी चिंता हुई और सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

फैंस ने जताई चिंता

जैसे ही राहत फतेह अली खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी तो फैंस को उनकी ये हालत देख चिंता सताने लगी। कईं फैंस ने उनके नशे में डूबे होने पर ट्वीट किए। इन पोस्ट पर डालिए एक नजर।

राहत फतेह अली खान ने उस्ताद नूसरत के लिए क्या लिखा?

इससे पहले राहत ने अपने गुरु और दिवंगत दिग्गज को याद कर एक ट्वीट शेयर किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "आपने अपने जीवन के दौरान और अपनी मृत्यु के बाद भी अनगिनत जीवन को छुआ। आप अपने संगीत और अपनी पारिवारिक विरासत के माध्यम से जीते हैं। आपको हमेशा याद किया जाएगा!" अब इस पोस्ट को 24 घंटे भी नहीं कि वह अब इस वीडियो से एक बार फिर चर्चा में आ गए।

नुसरत फतेह अली खान को याद कर हुए भावुक

नुसरत फतेह अली खान को याद कर हुए भावुक

नुसरत फतेह अली खान भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी आवाज आज भी फैंस के कानों में गुंजती है। उनके गाए हुए गाने आज भी फैंस नहीं भूला पाए। वहीं बात राहत फतेह अली खान की करें तो ये पहली बार नहीं है जब वह अपने चाचा को याद कर भावुक हुए हैं। बल्कि इससे पहले भी कई बार उन्होंने अपने चाचा को याद कर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+