Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नितेश तिवारी की रामायण में हुई इस एक्टर की एंट्री, निभायेगा मेघनाद का किरदार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की एंट्री के बाद अब मेकर्स ने मेघनाद (इंद्रजीत) के किरदार के लिए राघव जुयाल को फाइनल कर लिया है। यह रोल रावण के सबसे बड़े बेटे और लंका के युवराज का है, जिसे फिल्म में बेहद खास बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो ये रोल पहले विक्रांत मैसी को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी।

Raghav Juya

राघव जुयाल के करियर की बड़ी छलांग
राघव जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत 'डांस इंडिया डांस' और 'डांस प्लस' जैसे डांस रियलिटी शोज़ से की थी। अपनी मेहनत और अलग पहचान के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में जगह बनाई। पिछले साल आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू सीरीज़ 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। अब 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्म उनके करियर को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।

'रामायण पार्ट 2' में होगा अहम रोल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव जुयाल का मेघनाद का किरदार कहानी में बहुत महत्वपूर्ण होगा। खास बात यह है कि यह रोल मुख्य रूप से 'रामायण पार्ट 2' में नजर आएगा, जो दिवाली 2027 पर रिलीज़ होगी।
बताया जा रहा है कि पहले यह भूमिका विक्रांत मैसी को ऑफर की गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने राघव पर भरोसा जताया है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी 'रामायण'

  1. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में
  2. यश लंकापति रावण के किरदार में
  3. सनी देओल हनुमान के रूप में
  4. साई पल्लवी माता सीता के रोल में
  5. विजय सेतुपति विभीषण के किरदार में नजर आएंगे

दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ीं
'रामायण' की स्टारकास्ट और किरदारों के खुलासे के साथ दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। राघव जुयाल की इस एंट्री को फिल्म के लिए एक नया और दिलचस्प जोड़ माना जा रहा है, जिससे कहानी और भी दमदार होने की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+