क्या Shehnaaz Gill के साथ रिलेशनशिप में हैं राघव जुयाल? आखिरकार एक्टर ने बताई रिश्ते की ये सच्चाई

इन दिनों शहनाज गिल और राघव जुयाल के लिंकअप की खबर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। डेटिंग की खबरों पर अब राघव जुयाल ने चुप्पी तोड़ी और रिश्ते की सच्चाई बताई।

Raghav Juyal

Shehnaaz Gill Raghav Juyal: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कोई ना कोई स्टार रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहता है। इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल का नाम डांसर राघव जुयाल के साथ जोड़ा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है दोनों एक दूसरे को चोरी-छुपे डेट कर रहे हैं। इस बीच राघव जुयाल ने डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

राघव जुयाल ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल और राघव जुयाल साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में सलमान ने दोनों लव अफेयर का हिंट देते हुए शहनाज से कहा था कि मूव ऑन करो। तब से लगातार शहनाज गिल और राघव जुयाल अपने सव अफेयर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बताई रिश्ते की सच्चाई
अब इस पर राघव जुयाल ने चुप्पी तोड़ी है और शहनाज गिल को डेट करने की सच्चाई बताई। राघव जुयाल ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जो इंटरनेट की चीजें हैं, वो उन तक नहीं आ पाती। हालांकि वो नहीं जानते कि वो सच है या झूठ, जब तक वो खुद देख या सुन ना लें'।

Shehnaaz Gill

क्या बोले राघव जुयाल?
राघव जुयाल ने आगे कहा, "ये नहीं है और होगी भी नहीं, क्योंकि मेरे पास इन सब चीजों के लिए समय नहीं है। मैं डबल शिफ्ट में काम कर रहा हूं। मेरी हालत अभी ऐसी है कि इन सब चीजों के लिए मेरे पास टाइम नहीं है"। उन्होंने आगे कहा, मैं चाहता हूं लोग मुझे अच्छे एक्टर, होस्ट और डांसर के रूप में जानें।

किसी का भाई किसी की जान में करेंगे स्क्रीन शेयर
बता दें कि, फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वहीं राघव जुयाल अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म में शहनाज और राघव जुयाल एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक्शन, रोमांस और पारिवारिक माहौल का ड्रामा है। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+