राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा ने 'लवमेकिंग' को लेकर कही ऐसी बात, बोलीं- 'मैंने ऐसे सीन किए हैं जो कि'
Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आप नेता राघव चड्ढा से शादी करने के बाद से परिणीति फिल्मों में भी कम नजर आती हैं।
रोमांटिक सीन्स को लेकर परिणीति चोपड़ा का बयान
आपको बता दें कि शादी से पहले तक परिणीति चोपड़ा ने कई फिल्मों में रोमांटिक सीन किए थे और उन्होंने खुद बताया था कि ऐसे सीन करने में वह बिल्कुल कंर्फेटेबल हैं। परिणीति चोपड़ा को स्क्रिप्ट की मांग के मुताबिक ऐसे सीन्स करने से कोई परहेज नहीं है।

लवमेकिंग सीन करने से परिणीति को कोई परहेज नहीं
-हालांकि जब परिणीति चोपड़ा से ये पूछा गया था कि क्या वह इस तरह के किसी लवमेकिंग सीन के दौरान बहक गई थीं तो इस पर एक्ट्रेस ने बड़ा ही दमदार जवाब दिया था। परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि उन्होंने कई फिल्मों में इंटीमेट सीन और लवमेकिंग सीन किए हैं लेकिन उनके लिए कट का मतलब कट ही होता है।
-ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि कई बार तो उनके साथ ऐसा भी हुआ है कि फिल्म साइन करने के बाद भी उन्हें मूवी से निकाल दिया गया है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
-इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। फिल्मों में काम करने के साथा साथ परिणीति चोपड़ा एक अच्छी सिंगर भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया था।
पढ़ाई में भी बहुत अच्छी हैं परिणीति चोपड़ा
-हालांकि कई लोगों को परिणीति चोपड़ा की सिंगिंग पसंद नहीं आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का जमकर मजाक भी उड़ाया था। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा एक्टिंग के साथ साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छी रही हैं। परिणीति बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं। उन्होंने 12वीं में टॉप किया था, जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति ने परिणीति को सम्मानित किया था।
-परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इकॉनमिक्स की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक में बीए (ऑनर्स) किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टिंग में करियर बनाने से पहले परिणीति चोपड़ा विदेश में एक बड़ी कंपनी में नौकरी करती थीं।
-एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीति चोपड़ा बैंकिंग सेक्टर में जॉब करती थीं लेकिन कुछ समय बाद उनकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया था।
-यशराज बैनर के लिए काम करने के साथ-साथ परिणीत चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की पीए यानी पर्सनल एसिसटेंट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई सालों तक रानी मुखर्जी के पीए का काम संभाला है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की है और उसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। राघव और परिणीति ने 24 सितंबर 2023 में बड़े ही धूमधाम से राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। ये शादी काफी रॉयल तरीके से हुई थी। इसके बाद आप नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का भी आोयजन किया था।












Click it and Unblock the Notifications