कौन हैं राधिका मर्चेंट का एक्स बॉयफ्रेंड रोहन मल्होत्रा? ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, वायरल हो रही तस्वीरें
Radhika Merchant Ex Boyfriend: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमेन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ। 1 मार्च से 3 मार्च तक फंक्शन हुआ जिसमें देश और विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच राधिका मर्चेंट की एक्स बॉयफ्रेंड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जामनगर में अंबानी परिवार का प्री-वेडिंग फंक्शन सितारों से भरा था। बॉलीवुड के तीनों खान आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ थिरकते नजर आए। एकॉन और रिहाना जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस बीच एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि इस फंक्शन में राधिका मर्चेंट के एक्स बॉयफ्रेंड रोहन मल्होत्रा भी शामिल हुए थे। ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं।

रेडिट के अनुसार, राधिका मर्चेंट पहले रोहन मल्होत्रा नाम के शख्स को डेट कर रही थीं। वे 2013 में एक साथ थे लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था और अब भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों आज भी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो करते हैं। हालांकि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हो सकता है कि ये महज अफवाह हो।
राधिका मर्चेंट और रोहन मल्होत्रा की पुरानी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि, रोहन ने अपना इंस्टा अकाउंट को प्राइवेट रखा है। उन्हें राधिका के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फॉलो करती हैं। इसके अलावा ओरी के साथ भी उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
अनंत अंबानी के साथ राधिका की तस्वीरें पहली बार 2018 में ऑनलाइन सामने आई थी। जिससे दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए थे। इसके बाद साल 2022 दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी। इसके बाद साल 2023 में कपल की ग्रैंड सगाई हुई जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। अब ये कपल प्री-वेडिंग के बाद इस साल 12 जुलाई, 2024 को सात फेरे लेगा।












Click it and Unblock the Notifications