शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, बेबी बंप देखकर लोग हुए शॉक्ड
Radhika Apte Pregnant: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस राधिका आप्टे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में राधिका आप्टे का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है।
राधिका आप्टे का बेबी बंप
राधिका आप्टे का बेबी बंप देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। हाल ही में राधिका आप्टे को उनकी फिल्म सिस्टर मिडनाइट के यूके प्रीमियर में देखा गया। इस दौरान राधिका ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।

राधिका आप्टे के सिंपल लुक ने जीता दिल
यूके प्रीमियर में राधिका आप्टे के सिंपल लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। लोगों ने भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान राधिका के बेबी बंप पर ही अटक गया।
लोगों ने राधिका आप्टे को दी बधाई
इस इवेंट के दौरान रेड कार्पेट पर राधिका आप्टे ब्लैक ड्रेस पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस के बेबी बंप को देखकर उनके फैंस और चाहने वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उन्हें जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
राधिका आप्टे ने शेयर किया पोस्ट
राधिका आप्टे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस इवेंट से फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा है- सिस्टर मिडनाइट प्रीमियर। राधिका के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दे रहे हैं।
राधिका आप्टे की सीक्रेट वेडिंग
जानकारी के अनुसार राधिका आप्टे ने ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की है। एक्ट्रेस शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं। राधिका ने सीक्रेट वेडिंग की थी जिसकी खबर किसी को लगने नहीं दी थी। बॉलीवुड में बहुत कम लोग जानते थे कि एक्ट्रेस शादी कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications