कैमरा देखते ही मुंह छिपाने लगीं राधिका आप्टे, पैपराजी से पूछा- 'यहां क्यों आए हो?'

हाल ही में एक्ट्रेस राधिका आप्टे को जब स्पॉट किया गया तो उन्होंने पैपराजी को देखकर अपना मुंह छिपा लिया। अब राधिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुंबई, 5 सितंबर: राधिका आप्टे उन तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करती हैं। राधिका आप्टे अपनी शानदार एक्टिंग से वैसे तो लाखों फैंस के दिलों में राज करती हैं लेकिन कैमरे से दूरी ही बनाए रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को जब स्पॉट किया गया तो उन्होंने पैपराजी को देखकर अपना मुंह छिपा लिया। अब राधिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस अंदाज पर खूब लाइक्स और कमेंट कर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

लाइमलाइट में रहना नहीं है पसंद

लाइमलाइट में रहना नहीं है पसंद

बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं, जो सुर्खियों में रहने के लिए क्या कुछ नहीं करते। वहीं कुछ सेलेब ऐसे भी हैं, जो अपने शानदार काम के लिए फेमस हैं, लेकिन उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है।

वायरल हो रहा राधिका का वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका आप्टे कैमरे से बचती हुईं नजर आ रही हैं। वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस का ये वीडियो शेयर किया है।

चेहरा छिपाती दिखीं एक्ट्रेस

चेहरा छिपाती दिखीं एक्ट्रेस

काफी समय बाद राधिका आप्टे कैमरे के सामने दिखाई दीं। वीडियो में वे पैपराजी को देखकर अपना चेहरा छिपाने लगती हैं और हंसते हुए पूछती हैं कि किसके लिए आए हैं आप? इसके बाद पैपराजी कहते हैं कि आपके लिए आए हैं।

फैंस को भाया एक्ट्रेस का अंदाज

फैंस को भाया एक्ट्रेस का अंदाज

राधिका आप्टे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

इस फिल्म में दिखेंगी राधिका

इस फिल्म में दिखेंगी राधिका

राधिका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही 'मोनिका ओह माई डार्लिंग' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस बीते दिनों अपनी फिल्म 'फॉरेंसिक' को लेकर खूब सुर्खियों में थीं। फिल्म में राधिका के अपोजिट विक्रांत मेसी दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+