'शैतान' की वजह से आर माधवन की जिंदगी में हो गई उथल-पुथल, पत्नी ने कहा-'मुझसे तुम दूर रहो...'
R Madhavan: मशहूर अभिनेता आर माधवन की फिल्म शैतान थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार नेगेटिव रोल निभाया है। फैंस अभिनेता का खौफनाक अवतार देख जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्टर की इमेज हमेशा से एक चॉकलेटी बॉय की तरह थी लेकिन अब उनका खुंखार किरदार फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
जब फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो एक इंटरव्यू के दौरान आर माधवन ने खुलासा किया था कि इसकी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ पर भी गहरा असर पड़ा है। एक्टर ने बताया कि फिल्म शैतान का ट्रेलर देखने के बाद उनकी पत्नी ने दूरी बना ली थी। साथ ही उनकी बात करने का अंदाज काफी बदल गया था।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने अपनी पत्नी को लेकर मजाकिया अंदाज में किस्सा शेयर करते हुए बताया कि फिल्म शैतान का ट्रेलर देखने के बाद उनका कैसा रिएक्शन था। एक्टर ने कहा कि, 'मुझे एकदम अच्छे से याद है कि जब मैंने उन्हें ये ट्रेलर दिखाया था तो वह काफी ज्यादा सरप्राइज थीं। वह मुझे पूरी तरह से काफी अलग नजर आने लगी थीं। उनका रवैया बदलने लगा था और इस फिल्म का असर मेरे घर पर पड़ने लगा।'
आर माधवन ने इस बार में बात करते हुए आगे कहा कि, 'मेरी पत्नी ने मुझसे ये तक कह दिया कि मुझसे दूर होकर बात करो। ये सब फिल्म में खुंखार अवतार देखने के बाद हुआ था। मैंने कभी नहीं सोचा था फिल्म शैतान इस लेवल पर ले जाएंगे। मुझे उस वक्त ये उम्मीद नहीं थी जब मैंने फिल्म करने का फैसला किया था।'
बता दें कि, फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन भी लीड रोल में नजर आए। फिल्म में आर माधवन अजय की बेटी पर काला जादू करते हुए दिखे। वह जैसा कहते थे वह वैसा ही करती थी। फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। सोशल मीडिया पर शैतान को अच्छे खासे रिव्यू मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications