शिखर नहीं बल्कि... क्या स्टार क्रिकेटर को डेट कर रही हैं जाह्नवी कपूर? जानिये क्या है वायरल चैट की सच्चाई
R Ashwin and Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर वे एक्ट्रेस हैं, जो अपनी सिजलिंग अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। जाह्नवी की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। श्रीदेवी ने अपने समय में सिनेमा पर खूब जादू बिखेरा था मगर जाह्नवी भी कुछ कम नहीं हैं। मां के नक्शे कदमों पर चल रहीं जाह्नवी कपूर की अदाओं पर फैंस मर मिटते हैं।
बीते दिनों जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर चर्चा में थीं। खबरें थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, जाह्नवी ने इस बारे में कभी खुलकर या फिर सामने आकर बात नहीं की। अब जाह्नवी कपूर को लेकर एक और बात सामने आ रही है कि किसी स्टार क्रिकेटर का दिल उनपर आ गया है।

क्या है मामला?
ये स्टार क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि कार्तिक अश्विन हैं। मगर इससे पहले कि आप कुछ सोचें, सच जानना बहुत जरूरी है। दरअसल, एक चैट इन दिनों खूब चर्चा में है। इस चैट में अश्विन की तारीफ जाह्नवी कपूर करती दिखीं। अश्विन अपनी तारीफ सुनकर रह नहीं पाए और उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया। मगर जल्द ही क्रिकेटर को पता चल गया कि पूरा सच क्या है तो उनका दिल टूट गया।
क्रिकेटर का टूट गया दिल
बताते चलें कि अश्विन की पोस्ट पर जाह्नवी कपूर नाम से कमेंट तो जरूर था मगर ये एक्ट्रेस का पेरोडी अकाउंट था। क्रिकेटर ने जब तारीफ वाला कमेंट देखा तो बिना सोचे समझे जाह्नवी का नाम लिखा और फिर सीधे हार्ट इमोजी बनाया। मगर फिर एक फैन ने बताया कि अन्ना ये तो जाह्नवी का पेरोडी अकाउंट है। इसके बाद क्रिकेटर ने कहा कि ओह माय गॉड.. ऐसा है क्या। मेरा तो दिल ही टूट गया है।
इसके बाद अकाउंट से रिप्लाई आया कि ऐसा नहीं है ये फेक अकाउंट नहीं है। इसके बाद अश्विन ने जवाब देते हुए कहा कि आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पैरोडी लिखा हुआ है। मजेदार ये है कि आप असली हो।
वायरल हुई दोनों की पोस्ट
हालांकि, मज़ेदार बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। बल्कि जाह्नवी के पैरोडी अकाउंट ने 22 मार्च शुक्रवार को चेप्पॉक स्टेडियम चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टूर्नामेंट के ओपनर के लिए अकाउंट होल्डर बॉक्स टिकट के लिए अश्विन को थैंक्स कहा। इसके बाद भी अश्विन ने बातचीत जारी रखते हुए मजेदार जवाब दिया। अश्विन ने कहा कि वे कम से कम इतना तो कर ही सकते थे।
अश्विन की बात करें तो हाल ही में वे राजस्थान कैंप में शामिल हुए हैं। उनका होटल में स्वागत हुआ, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अश्विन को एक शानदार सरप्राइज देखने को मिला। हाल ही में क्रिकेटर ने अपना 100वां टेस्ट खेला था।
इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी
जाह्नवी कपूर की बात की जाए तो श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बन रही फिल्म उलझ में नजर आने वाली हैं। फिल्म मेकर्स ने पिछले साल इस फिल्म की घोषणा की थी। उलझ एक शानदर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जाह्नवी के अलावा गुलशन देवैयार और रोशन मैथ्यू भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications