पुष्पा 2: द रूल का नया गाना ‘किसिक’ हुआ रिलीज, अल्लू अर्जुन संग श्रीलीला की जोड़ी ने मचाई धूम
पुष्पा 2: द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। मिथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म के नए गाने 'किस्सिक' को रिलीज कर दिया है। इस गाने में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और स्रीलीला की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। प्रोमो के बाद से ही इस गाने का इंतजार हो रहा था। अब फाइनली ये गाना रिलीज हो गया है।
इस गाने में नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन और श्रीलीला की जोड़ी दिख रही है। इस गाने में दोनों की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है। गाने में श्रीलीला ने अपने स्टनिंग चार्म, बोल्ड एनर्जी और खूबसूरत लेकिन दमदार डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पराज के रूप में अपनी जबरदस्त एनर्जी दिख रही है।

देवी श्री प्रसाद ने किया म्यूजिक कंपोज
'किस्सिक' अपने हाई-एनर्जी डांस मूव्स और कैच साउंडट्रैक के लिए पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। देवी श्री प्रसाद के संगीत से सजे इस गाने को फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस का कहना है कि अल्लू अर्जुन और स्रीलीला की जोड़ी ने गाने में जान डाल दी है। पुष्पा फ्रेंचाइज़ी का पहला भाग ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, और अब पुष्पा 2: द रूल से भी दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। 'किस्सिक' गाने को फिल्म का हाइलाइट माना जा रहा है, और यह निश्चित रूप से चार्टबस्टर बनने जा रहा है।
233% बढ़े दाम
कोई मोई की रिपोर्ट में बताया गया कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने टिकट की कीमत 500 रुपए रखी है। इन प्रदेशों में पहले टिकट की कीमत करीब 150 रुपए तक होती थी। ऐसे में दामों में अंधाधुंध बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मेकर्स का मानना है कि टिकट जितनी बिकेंगी उतना ही इसके कलेक्शन में असर दिखेगा। अब बस देखना ये है कि दर्शक इतनी महंगी टिकट खरीदते हैं या मेकर्स का दांव पलट देते हैं।
5 दिसंबर को होगी रिलीज
सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है, जबकि संगीत का जिम्मा टी-सीरीज़ ने संभाला है।












Click it and Unblock the Notifications