Pushpa 2: 12वें दिन 'पुष्पा 2: द रूल' ने कमाए इतने करोड़, बनाए ऐसे रिकॉर्ड कि आप सोच नहीं सकते

Pushpa 2 Box Office Collection Day 12: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस समय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

'पुष्पा 2' ने 'केजीएफ चैप्टर 2' का तोड़ा रिकॉर्ड
छप्पड़फाड़ कमाई के साथ साथ फिल्म के कई नए रिकॉर्ड्स भी बना लिए हैं। खबर है कि अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (859.7 करोड़ रुपए) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Pushpa 2

फिल्म की दीवानगी दूसरे हफ्ते में सिर चढ़कर बोल रही है
'पुष्पा 2: द रूल' गत 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और इसकी दीवानगी दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है।

'पुष्पा 2' के पहले हफ्ते की दमदार कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'पुष्पा 2: द रूल' ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं 9वें दिन इसने 36.4 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके अलावा10वें दिन का कलेक्शन 63.3 करोड़ रुपए का रहा और 11वें दिन की कमाई 76.6 करोड़ रुपये रही।

'पुष्पा 2: द रूल' ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज के 12वें दिन 27.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ 'पुष्पा 2: द रूल' की 12 दिनों की कुल कमाई अब 929.25 करोड़ रुपये हो गई है। आपको बता दें कि 12 दिनों में पुष्पा 2 ने तेलुगू में 287.05 करोड़, हिंदी में 573.1 करोड़, तमिल में 49.4 करोड़, कन्नड़ में 6.7 करोड़ और मलयालम में 13.6 करोड़ रुपए की कमाई की है।

हिंदी में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है
'पुष्पा 2: द रूल' ने 12वें दिन शानदार कमाई की है। हालांकि दूसरे संडे के मुकाबले दूसरे मंडे को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन फिर भी 'पुष्पा 2: द रूल' सभी भाषाओं में 12वें दिन 27.75 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। वहीं हिंदी भाषा में इस मूवी ने 21 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म हिंदी में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+