Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा 2' ने मचाई तबाही, 29वें दिन भी कमा लिए इतने करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 29: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का क्रेज थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी है। लोग फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी 'पुष्पा 2'
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बस नए-नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है। फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि अब मेकर्स फूले नहीं समा रहे हैं।

फिल्म का बुखार दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है
वहीं साल 2025 में भी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बुखार दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है। इसी के साथ 'पुष्पा 2' चौथे हफ्ते में भी छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है। 'पुष्पा 2: द रूल' को सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए अब लगभग एक महीना पूरा हो गया है। इस बीच ये फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।
'पुष्पा 2: द रूल' ने 29वें दिन की इतनी कमाई
-रिलीज के चौथे हफ्ते में भी 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखे हुए है। इस फिल्म को नए साल की छुट्टी का भी भरपूर फायदा मिला है और इसने जबरदस्त कारोबार किया है।
-वहीं वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन', 29 दिन पुरानी 'पुष्पा 2' मूवी के आगे पूरी तरह फुस्स साबित हो रही है।
-'पुष्पा 2' की कमाई की बात करें को इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़, दूसरे हफ्ते में 264.8 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 129.5 करोड़ की कमाई की थी।
-वहीं 23वें दिन फिल्म ने 8.75 करोड़, 24वें दिन 12.5 करोड़, 25वें दिन 15.65 करोड़, 26वें दिन 6.8 करोड़, 27वें दिन 7.7 करोड़ और 28वें दिन 13.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 29वें दिन 5.1 करोड़ रुपए की कमाई की है।
-इसी के साथ 'पुष्पा 2: द रूल' का 29 दिनों का कुल कलेक्शन अब तक 1189.85 करोड़ रुपये हो गया है।
-इसमें फिल्म ने 29 दिनों में तेलुगू में 331.81 करोड़, हिंदी में 778.4 करोड़, तमिल में 57.8 करोड़, कन्नड़ में 7.69 करोड़ और मलयालम में 14.15 करोड़ रुपए की कमाई की है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने मचा रखा है भौकाल
फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाए हुए है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार ने बनाया है।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications