पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- 'बेटा तू तैयारी कर'
Punjabi Singer Mankirt Aulakh Gets Death Threat: पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें फोन कॉल में ये धमकी दी गई है, जो एक विदेशी नंबर से कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई है। औलख ने तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए, जांच शुरू कर दी है। मनकीरत औलख फतेहाबाद, हरियाणा के रहने वाले हैं।
धमकी भरे मैसेज में लिखा, "तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया, चाहे तू हो, तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो। हमे इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। बेटा अब तेरा नंबर लगाना है। इस धमकी को मजाक मत समझना। नंबर लगाना है बेटे, देख कैसे लगता है। अब तेरे साथ क्या-क्या होता है।"

धमकी से भरा ये मैसेज मनकीरत की मैनेजमेंट के आधिकारिक नंबर पर आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर को पहले एक वॉयस कॉल आई थी। ठीक इसके बाद ही धमकी भरा मैसेज आया है। हालांकि इस धमकी में किसी तरह की मांग नहीं की गई है। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब मनकीरत को धमकी मिली है। करीब दो साल पहले भी ऐसा हो चुका है। तब उनकी गाड़ी का कई किलोमीटर तक बाइक सवार युवकों ने पीछा किया था। इसके बाद साल 2022 में जान से मारने की धमकी दी थी। तब इस मामले में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप का नाम सामने आया था।
आपको जानकारी के लिए बता दें, पंजाबी सिंगर्स को धमकी वाले मामले साल 2018 से शुरू हुए हैं। तब मोहाली में पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर हमला हुआ था। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की थी। तब एक गोली उनके पैर में लगी। इस घटना को गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने अंजाम दिया था। पुलिस ने इसे चंडीगढ़ में गिरफ्तार कर लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications