'आपको शर्म आनी चाहिए': सिंगर अफसाना खान ने लगाया सिंदूर तो मच गया बवाल
चंडीगढ़, 05 मार्च: मशहूर पंजाबी सिंगर और 'बिग बॉस-15' फेम अफसाना खान ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद से ही अफसाना खान बदली-बदली नजर आ रही हैं। अफसाना और साज ने हाल ही में अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हमेशा साथ निभाने की कसमें खाईं थी। शादी के बाद से अफसाना लगातार अपनी शादी से लेकर रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियोज लगातार शेयर कर रही हैं, जिसके बाद अब वो सिंदूर लगाने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। क्या है पूरा माजरा पढ़िए...

अफसाना खान की वीडियो देखकर भड़के यूजर
एक तरफ जहां अफसाना खान ने अपनी शादी के जोड़े में फोटो शेयर कर वाहवाही लूटी तो दूसरी तरफ उनके रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियोज देखकर कुछ यूजर भड़क उठें। अफसाना की तरफ से हाल ही शेयर किए गए वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई कर डाली, जिसकी वजह है उनका मांग में सिंदूर लगाना। अफसाना ने अपने इंस्टा पर पर पति साज के साथ अपनी शादी के कुछ पलों को एक वीडियो में समेटते हुए सीरीज शेयर की है। इसमें अफसाना खान 'सिंदूर' लगाए दिख रहीं हैं।

यूजर्स को अफसाना का सिंदूर नहीं आया रास
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के अलावा शादी के बाद की कई फोटोज और वीडियोज में जिसमें अफसाना खान ने मांग में सिंदूर और शादी का लाल चूड़ा कैरी किया हुआ है, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स का एक तबका बुरी तरह से भड़का हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अफसाना खान अपने पति साज के साथ स्टेज पर एंट्री लेती हुई दिख रही हैं। इस दौरान अफसाना ने लाल कलर का लहंगा पहना है। वहीं ज्वैलरी और मेकअप के साथ मांग में सिंदूर लगाकर अपने लुक को पूरा किया है। सिंगर का यह लुक अब कई लोगों को हैरान कर रहा है।

'नाम मुस्लिम का और सारा काम हिंदू'
एक तरफ जहां सिंगर के इस पहनावे और न्यूलीमैरिड लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है तो दूसरी तरफ कुछ लोग सिंगर के लिए काफी बुरा बोलते हुए ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उनकी वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपने सिंदूर क्यों कैरी किया है? आप तो मुस्लिम हो। इतना ही नहीं दूसरे ने तो साफ-साफ पूछ लिया कि वो मुस्लिम हैं या हिंदू। उसने यहां तक लिखा कि नाम मुस्लिम का और सारा काम हिंदू का। कैसे लोग हैं इस दुनिया में। ऐसे ही एक और यूजर ने सिंदूर लगाने पर उनको 'शर्म आनी चाहिए' तक कह दिया।

फैंस ने सिंगर पर बरसाया जमकर प्यार
हालांकि दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उनकी काफी तारीफ भी की है। एक फैन कमेंट करते हुए लिखा कि हिंदू लोग शादी करने के बाद दूसरे दिन से सिंदूर कैरी करना बंद कर देते हैं पर अफसाना खान ने हर बार लगाया है। इसके अलावा बहुत ऐसे फैंस भी जिन्होंने जमकर अफसाना के लुक की तारीफ की है। वहीं कमेंट में हार्ट, फायर और लव के इमोजी भर-भरकर डाल रहे हैं।

19 फरवरी को सिंगर ने की थी शादी
आपको बता दें कि हाल ही में 19 फरवरी को अफसाना खान और साज ने शादी की थी। मालूम हो कि अफसाना खान को उस वक्त काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, जब वो बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। हालांकि, शो में अपने झगड़ालू बिहेवियर की वजह से शो से बाहर हो गई थीं। इसके अलावा उनको 'तितलियां वरगा' गाने से भी काफी पॉपुलरिटी हासिल हुई थीं।
-
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications