एक दूजे के हुए पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा, सामने आई शादी की पहली फोटो, कुछ इस अंदाज में की कपल ने एंट्री

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा की शादी हो चुकी है। खबर है कि कपल ने गत 15मार्च 2024 (शुक्रवार) को ही हरियाणा के मानेसर में परिवार वालों, रिश्तेदारों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। इसी के साथ कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की वेडिंग
फिलहाल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर ही है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों से दोनों का लुक लोगों को दीवाना बना रहा है।

Kriti Kharbanda

पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरें
आज यानी 16 मार्च 2024 (शनिवार) को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। कपल ने अपनी शादी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- गहरे नीले आकाश से सुबह की ओस तक... शुरू से अंत तक, हर अब और हर तब में, मेरे धड़क मैं भी बस तुम ही हो और हमेशा रहोगे।

शाही अंदाज में की मंडप में एंट्री
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरों में दोनों को शाही अंदाज में फूलों की बौछार के बीच मंडप में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। शादी की तस्वीरों में कपल एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कृति अपने पति पुलकित के माथे पर किस करती हुईं नजर आ रही हैं।

कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट का शादी का लुक
आपको बता दें कि कृति खरबंदा ने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना था और वहीं दूल्हेराजा पुलकित सम्राट ने लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी। शादी की तस्वीरों में एक्टर की शेरवानी बेहद ही खास नजर आ रही है। दरअसल पुलकित की शेरवानी पर कईं मंत्र लिखे हुए थे।

पुलकित सम्राट की दूसरी पत्नी हैं कृति
जानकारी के अनुसार पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा से दूसरी शादी की है। इससे पहले साल 2014 में पुलकित अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी कर चुके थे। श्वेता रोहिरा बॉलीवुड एत्टर सलमान खान की मुंहबोली बहन हैं। इसके बाद कई पर्सनल कारणों के चलते पुलकित ने साल 2015 में ही श्वेता को तलाक दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+