क्या पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की हो गई सगाई? फोटोज हुईं वायरल, तो क्या रोका सेरेमनी.....
Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Engagement: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिकत और कृति ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। आपको बता दें कि इस कपल ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब सगाई कर ली है। ये सगाई बहुत ही प्राइवेट तरीके से कपल के एक दोस्त के घर पर हुई है।
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की सगाई
इस समय पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही दो तस्वीरों में से एक में कृति को एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। वह रोमांटिक अंदाज में पुलकित के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी-अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ खड़े हैं।

सगाई की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
आपको बता दें कि इन तस्वीरों को रिया लूथरा नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा है- फैम जैम! ब्लेस्ड। इन तस्वीरों में कृति और पुलकित, अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि कृति ने गोल्डन बॉर्डर वाली रॉयल ब्लू अंकारकली ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसे उन्होंने पीच कलर के नेट वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया है।
कपल ने एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की
वहीं अपनी सगाई पर पुलकित सम्राट ने फूलों के प्रिंट वाला सफेद कुर्ता पहन रखा है। इसमें वह बहुत ही हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भी अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की है। इन तस्वीरों के वायरल होते ही पुलकित और कृति के फैंस और सेलेब्स कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। लोग इस नई जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications