प्रभास ने फ्लॉप फिल्म दी, फिर इस प्रोड्यूसर को छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री!

प्रभास की पिछली फिल्म कल्कि 2898 AD थी। इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर पैसे कूटे हों, लेकिन इसे पोलराइजिंग रिव्यू मिले थे। बाहुलबली के बाद आईं प्रभास की फिल्मों का हाल कुछ ठीक नहीं है। साल 2009 में उनकी एक निरंजन नाम की फिल्म आई थी। ये तेलुगु फिल्म थी, इसमें उनके साथ कंगना रनौत भी थी।

इस फिल्म को आदित्य राम ने प्रोड्यूस किया था और पुरी जगंनाध ने इसे डायरेक्ट किया था। अब इसके प्रोड्यूसर अदित्य राम चरण की फिल्म गेम चेंजर से बतौर प्रोड्यूसर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनका एक बयान वायरल हो रहा है। जिसके बाद से उनका बयान खूब वायरल हो रहा है। साथ ही प्रभास को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

Producer Aditya Ram stopped film production after Prabhas Ek Niranjan flop

मैं रियल स्टेट में चला गया
दरअसल, गेम चेंजर के प्रमोशनल इवेंट में आदित्य ने बयान में कहा, मैंने प्रभास की एक निरंजन के बाद फिल्म प्रोडक्शन बंद कर दिया था। मैं उसके बाद रियल स्टेट में चला गया था। लेकिन एक लंबे ब्रेक के बाद मैं अब लौट रहा हूं। मैंने गेम चेंजर के लिए तमिल नाडुमें कोलैबरेट किया है।

ट्रोल हो रहे प्रभास
आदित्य का यही बयान सोशल मीडिया पर खूब बवाल काटे हुए हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। दरअसल कुछ दिनों पहले श्रिया ने एक घटना बताई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि जूनियर एनटीआर की एक फिल्म के प्रोड्यूसर ने जान देने की कोशिश की थी। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। इसके बाद जूनियर एनटीआर को राम चरण और प्रभास के फैंस ने खूब ट्रोल किया था। अब जैसे ही आदित्य का ये बयान सामने आया। ट्रोल्स ने प्रभास पर हमला बोल दिया।

पांच बड़ी फिल्में हैं प्रभास के पास
खै़र प्रभास के पास पांच बड़ी फिल्म हैं। इसमें 'द राजा साब','स्पिरिट','सालार 2', 'कल्कि 2' और हनु राघवपुड़ी की अनटाइटल्ड फिल्म भी उनके खाते में है। साथ ही खबरें हैं कि वो प्रशांत वर्मा के यूनिवर्स में बनने वाली राक्षस में भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के लिए प्रशांत ने रणवीर सिंह को अप्रोच किया था। ये भी प्रशांत के सुपरहीरो यूनविर्स की ही फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहले रणवीर सिंह भी इसके लिए खूब एक्साइटेड बताए जा रहे थे। इसके लिए प्रशांत और रणवीर ने मीटिंग भी की थी। इतना ही नहीं दोनों ने पहला लुक भी शूट किया था। रणवीर इसके लिए हैदराबाद भी गए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से अपना रास्ता अलग कर लिया। बताया जाने लगा कि दोनों के बीच में क्रिएटिव डिफरेंस हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+