'बिग बॉस के मेकर्स ने सलमान खान की बात रखी ताक पर', जिसे भाईजान ने शो से भगाया अब उसी को चैनल ने ऑफर दिया?

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान की मेजबानी वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक नए सीज़न के साथ वापसी को तैयार है। इस बार कुछ बदलाव भी होंगे। 'बिग बॉस 19' इस साल 24 अगस्त 2025 में प्रसारित होगा। बीते कुछ समय से शो में कई कंटेस्टेंट्स को लेकर खबरें आ रही हैं। लेकिन अब एक नाम बेहद चौंकाने वाला आया है।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉल्म पर 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रह चुकीं, प्रियंका जग्गा म्यूज ने दावा किया है कि उन्हें इस नए सीजन का ऑफर मिला है। उनके इस दावे से हर कोई चौंक गया है। क्योंकि प्रियंका उस सीजन की सबसे विवादित रही हैं।

Priyanka Jagga

'बिग बॉस 10' में प्रियंका को उनके व्यवहार के चलते खुद सलमान खान ने शो से बाहर निकाल दिया था। वजह ये है कि शो के दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इतना ही नहीं शो में उन्होंने तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद खुद सलमान ने शो से उन्हें निकाला था। साथ ही उन्होंने शो के मेकर्स और कलर्स चैनल को चेतावनी भी दी थी। कहा था कि अगर अब कभी भी इस शो में प्रियंका को वापस लाया गया, तो वह शो छोड़ देंगे। अब देखना ये है कि शो के मेकर्स सलमान की बात मानते हैं या फिर नहीं।

अब प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा, "दस साल पहले, मैं बिग बॉस नाम के एक शो का हिस्सा थी। मेरा शो के होस्ट सलमान खान से झगड़ा हो गया था। इसके बाद मैं शो से चली गई थी। ग्लैमर की दुनिया से और शोरगुल से। लेकिन अब, अचानक... बिग बॉस ने फिर से बुलावा भेजा है। हाँ-इस सीज़न से।"

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा से 'बिग बॉस 19' में शामिल होने के लिए संपर्क साधा गया है। यह शो 24 अगस्त को जियोहटस्टार पर प्रीमियर होगा। सूत्रों के मुताबिक, निर्माता शैलेश लोढ़ा को कलाकारों की सूची में शामिल करने के इच्छुक हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक इस शो के लिए हां नहीं कहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस बार शो को और भी दिलचस्प बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने शो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने का प्लान किया है। मेकर्स ने पुष्टि की है कि एआई इस सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। खबरों की मानें तो, थीम के अलावा 'बिग बॉस 19' में कई दूसरे नए और अलग ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इनमें से एक एलिमिनेशन प्रोसेस से भी जुड़ा है। इस बार कंटेस्टेंट को एविक्शन का फैसला करने की सुपरपावर मिलेगी। इन्हीं सबको लेकर दर्शकों के बीच इस सीजन को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

रिपोर्ट्स हैं कि इस सीजन में राम कपूर, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर, राज कुंद्रा, अनीता हसनंदानी, मुनमुन दत्ता, गौरव तनेजा, कनिका मान, अपूर्व मखीजा, डेजी शाह, धीरज कपूर, अलीशा पंवार, कृष्णा श्रॉफ (जैकी श्रॉफ की बेटी), फैज़ू, तनुश्री दत्ता और शरद मल्होत्रा जैसे एक्टर्स आ सकते हैं। साथ ही महाकुंभ से फिर से चर्चा में आई ममता कुलकर्णी भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि इन नामों की पुष्टि ऑफिशियली नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+