Video: प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी को लेकर घूमने गईं डिज्नी वर्ल्ड, निक जोनस ने आउटिंग पर किया ये काम

Priyanka Chopra and Malti Marie Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर अपने पति निक जोनस के म्यूजिक लाइव कंसर्ट्स काहिस्सा बन रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी मौजूद रहती हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपने काम के साथ-साथ अपने पैरेंटहुड को भी खूब इन्जॉय कर रहे हैं। दोनों अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर रहे हैं। दोनों कभी अपनी लाडली बेटी के साथ आउटिंग पर निकल जाते हैं तो कभी घर पर ही समय बिताते दिखाई देते हैं। हाल ही में, दोनों को मालती के साथ डिज्नी वर्ल्ड में स्पॉट किया गया।

बेटी के साथ फैमिली आउटिंग पर निक जोनस
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2022 में सरोगेसी की मदद से बेटी मालती मैरी के पैरेंट्स बने हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी बेटी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में इस कपल को उनकी बेटी के साथ फैमिली आउटिंग पर जाते देखा गया।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी का वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा का उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके फैन पेज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस के साथ अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए हुए डिज्नी वर्ल्ड की ओर जाते देखा जा सकता है।

डिज्नी वर्ल्ड घूमने गया जोनस परिवार
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती मैरी के साथ निक के भाई केविन जोनस, उनकी पत्नी डेनिएल और उनके बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये सभी कैजुअल लुक में डिज्नी वर्ल्ड घूमने के लिए जा रहे हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पेस्टल ग्रीन कलर की मिडी ड्रेस पहनी हुई है जिसे उन्होंने वाइट स्नीकर्स से स्टाइल किया है।

वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं लोग
वहीं उनकी बेटी मालती येलो और वाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। निक जोनस रेड और वाइट स्वेटशर्ट के साथ डेनिम जींस और स्नीकर्स में काफी कूल नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। लोगों की मानें तो ये वीडियो काफी क्यूट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+