प्रियंका चोपड़ा को मजबूरी में करनी पड़ी थी सरोगेसी, इसलिए नहीं हो पाई थीं प्रेग्नेंट, खुला ये बड़ा राज
Priyanka Chopra Pregnancy: प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। शादी के करीब 5 साल बाद यानी साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी की मदद से प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को जन्म दिया था।
सरोगेसी की मदद से मां बनी थीं प्रियंका चोपड़ा
बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता क्यों चुना था। प्रियंका ने बताया था कि उन्हें फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी लेकिन वह दूसरी शारीरिक समस्याओं से जूझ रह थीं।

मेडिकल समस्याओं से जूझ रही थीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा था- मुझे मेडिकल प्रॉब्लम थी इसलिए ये जरूरी हो गया था कि मैं मां बनने के लिए सरोगेसी की मदद लूं। उस वक्त मैं ऐसा करने के लिए सक्षम थी। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा था- हमारी सरोगेट मदर बहुत ही प्यारी, दयालु, उदार और मजेदार महिला थी। उसने 6 महीने तक हमारी इस प्यारी सी गुड़िया का पूरा ख्याल रखा था।
तय समय से 12 हफ्ते पहले ही पैदा हो गई थी बेटी
प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उनकी बेटी तय समय से 12 हफ्ते पहले ही पैदा हो गई थी। ऐसे में बेटी की हालत थोड़ी बिगड़ गई थी। वहीं लोगों ने भी सरोगेसी के चलते मेरी जमकर आलोचना की थी। दरअसल लोग नहीं जानते कि मैं उस समय किस दौर से गुजर रही थी।
'लोग नहीं जानते कि मुझे किस तरह का दर्द हो रहा था'
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा था- लोग नहीं जानते कि मुझे किस तरह का दर्द हो रहा था। यही कराण है कि मैं अपनी और बेटी की मेडिकल हिस्ट्री पब्लिक नहीं करना चाहती थी। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको कोई भी कारण बताने का अधिकार है।
'शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा मां बनना चाहती थीं'
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा मां बनना चाहती थीं लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रही थीं। वहीं एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि जब उन्होंने अपने एग्ज फ्रीज करवाए थे तब उनकी शादी नहीं हुई थी और न ही वह निक जोनस को डेट कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications