बॉलीवुड के इन सितारों ने खोली थी घटिया राजनीति की पोल, बताया था पर्दे के पीछे का असली सच

प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत जैसे तमाम सितारे हैं जिन्होंने हमेशा नेपोटिज्म जैसे मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखी है।

Sushant Singh Rajput

Bollywood Nepotism: ये एक कड़वा सच है कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद यानी कि नेपोटिज्म होता है। जहां सितारों की योग्यता को नजर अंदाज कर उनको आगे बढ़ने का मौका दिया है जो किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनकी वजह से आउटसाइडर्स को संघर्ष करना पड़ता है।

सोनू निगम
आइए आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने हमेशा से नेपोटिज्म मुद्दे पर खुलकर बात की है। सबसे पहले हम मशहूर सिंगर सोनू निगम के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपना करियर बर्बाद होने का आरोप सलमान खान पर लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉलीवुड की सच्चाई बताई थी।

सलमान पर लगाया आरोप
सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, निर्माता, निर्देशक और संगीतकार, सभी काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिर संगीत कंपनी कहती है, यह हमारा कलाकार नहीं है। उन्होंने सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि, उनकी वजह से मेरे करियर में बाधा पड़ी है। यही हाल उन्होंने अरिजीत सिंह का भी किया था। ये सब क्या है।

अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने सुपरस्टार सलमान खान से फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर उनसे माफी मांगी थी। जिसमें अभिनेता की आगामी फिल्म सुल्तान में उनके द्वारा गाए गए एक गाने को न हटाने का अनुरोध किया था। सिंगर ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि, अरिजीत की एक टिप्पणी से सलमान खान नाराज थे।

सुशांत सिंह राजपूत
मीडिया से बातचीत के दौरान जब सुशांत सिंह राजपूत से पूछा गया कि, क्या वह जानबूझकर बॉलीवुड की पार्टी में शामिल नहीं होते? इस पर एक्टर ने हंसते हुए जवाब देते हुए कहा, "कैंप हैं, मुझे नहीं पता था? किसी ने नहीं कहा मुझे। मैं इसके लिए पूरी तरह से महत्वपूर्ण नहीं हूं। बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस मामले में बहस छिड़ गई थी।

प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि, उनको बॉलीवुड से किनारे करने की कोशिश की जा रही थी। इस राजनीति से एक्ट्रेस परेशान हो गई थीं। जिसकी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+