प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की पहली झलक, नानी की गोद में नजर आई नन्ही परी
अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी और अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसे उन्होंने प्यारा सा कैप्शन दिया है।
मुंबई, 17 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहतीं हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। प्रियंका और निक की जिंदगी में जब से नन्हीं परी आई है, एक्ट्रेस परिवार के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं हैं। फैंस भी प्रियंका की बेटी की तस्वीरें देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में प्रियंका ने अपने फैंस को सरप्राइस देते हुए अपनी बेटी की झलक दिखाई है।
प्रियंका ने शेयर की तस्वीर
एक्ट्रेस ने अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है। अपनी मां के बर्थडे पर प्रियंका ने बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी और मधु चोपड़ा के साथ हैं। हालांकि, इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी लाडली बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।
एक्ट्रेस ने दिया कैप्शन
इस प्यारी सी तस्वीर को एक्ट्रेस ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। प्रियंका ने लिखा है कि 'आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करते हैं। आपका एकल यूरौप दौरा सबसे अच्छा जन्मदिन समारोह था जिसे मैंने कुछ समय से देखा है। लव यू टू मून एंड बैक नानी।'
फैंस को दिखाई थी बेटी की पहली तस्वीर
बताते चलें कि प्रियंका और निक इस साल जनवरी में ही माता-पिता बने हैं। प्रियंका ने अपनी प्यारी सी परी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ मालती की पहली तस्वीर शेयर भी की थी।