प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी की झलक, पापा निक संग मैचिंग शूज में दिखीं मालती
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की एक और तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो में उनके बेटी मालती पिता निक के साथ हैं। ये खास तस्वीर प्रियंका ने फादर्स डे के मौके पर शेयर की।
मुंबई, 20 जून: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियोज अकसर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। जब से प्रियंका मां बनी हैं, वे फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी प्यारी बेटी की झलक भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने बेटी मालती की एक और तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो में मालती पिता निक के साथ हैं। ये खास तस्वीर प्रियंका ने फादर्स डे के मौके पर शेयर की।
प्रियंका ने शेयर की तस्वीर
दरअसल निक जोनास इस बार पहली बार अपनी नन्हीं बेटी के साथ फादर्स डे मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रियंका ने निक के लिए एक स्पेशल नोट शेयर कर अपनी बेटी मालती की प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है।
पापा का हाथ थामे दिखीं मालती
इस फोटो में देखा जा सकता है कि निक जोनास बेटी मालती को पकड़कर खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में निक या मालती में से किसी का भी चेहरा नहीं दिख रहा है। फिर भी बाप-बेटी के प्यार को ये फोटो बखूबी दिखा रही है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, 'हैप्पी फादर्स डे माय लव। हमारी छोटी सी बेटी के साथ तुम्हें देखना मुझे बहुत खुशी देता है। वापस आने का कितना अच्छा दिन है। आई लव यू। आने वाले दिन भी ऐसे ही बीतें।'
ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की पहली झलक, नानी की गोद में नजर आई नन्ही परी
पहली बार दिखाई थी बेटी की झलक
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा इस साल ही माता-पिता बने हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। मालती पैदा होने के 100 दिनों के बाद घर लौटी थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की थी।