बॉलीवुड की राजनीति का शिकार होने पर क्यों सालों चुप रहीं प्रियंका चोपड़ा? एक्ट्रेस बोलीं- 'मैंने उनकी सच्चाई..
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। उन्होंने हाल ही में आगामी सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की राजनीति से जुड़ा बड़ा खुलासा किया।

Priyanka Chopra Bollywood Politics: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की राजनीति से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था जिससे सनसनी मच गई थी। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि, बॉलीवुड के कुछ लोगों द्वारा उन्हें कोने में ढकेला जा रहा था। उन्होंने कहा था कि, वह राजनीति का शिकार हो रही थीं इसलिए उन्होंने बॉलीवुड छोड़ विदेश जाने का फैसला किया। वहीं अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने इतने समय बाद इस मामले में चुप्पी क्यों तोड़ी।
क्यों सालों तक चुप थी प्रियंका?
हाल ही में आगामी सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आखिर इतने लंबे समय बाद उन्होंने बॉलीवुड माफिया के खिलाफ चुप्पी क्यों तोड़ी। एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताते हुए कहा, मैंने पोडकास्ट के दौरान अपने बचपन, किशोरावस्था, अपने करियर के शुरूआती दौर और आखिरकार उस घटना के बारे में बात की, जिसने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी।

'इन चीजों से आगे बढ़ चुकी हूं'
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'उस समय मेरी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। अब मुझमे उतना आत्मविश्वास है कि मैं जिंदगी के उस पढ़ाव के बारे में बात कर सकती हूं। उस वक्त मैं जो महसूस कर रही थी उस बारे में कह सकती थी। लेकिन इस कठिन समय के बाद अब मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं और मैं खुश हूं। मेरे साथ जो हुआ वो मैंने साफ बता दिया....मैं अब माफ करके आगे बढ़ चुकी हूं। मुझे लगता है कि, खुलकर बात करने के लिए यह मेरे लिए एक सुरक्षित स्थान है'।

Recommended Video

एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा के बयान के बाद कई बड़े सितारों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था। शेखर सुमन ने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली और बताया कि ये सब उनके बेटे के साथ भी हो चुका है। दूसरे एक्टर्स को चांस देते हुए उनके बेटे के हाथ से कई फिल्में छीनी गई थीं। वहीं फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने दावा किया था कि, एक एक्टर को इंडस्ट्री से बाहर करने के लिए किस तरह से ग्रुप बनाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications