Priyanka Chopra: सक्सेस पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने की शैतान की पूजा? एक्ट्रेस बोलीं- 'वो नाराज हो गए तो...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि, क्या वह सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं?

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अब काफी फेमस हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आज उस मुकाम पर पहुंच गई जहां उन्हें किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। अब इस कड़ी मेहनत और फेम पाने के पीछे कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस शैतान की पूजा करती हैं। ये बात सुनकर प्रियंका हैरान रह गई और उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया।

शैतान की पूजा करने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

शैतान की पूजा करने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा क्या सक्सेस पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं? इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू के दौरान किया। प्रियंका चोपड़ा से जब ये सवाल पूछा गया तो वह हंस पड़ी। उन्होंने कहा, 'ये बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।'

बताया फिल्मी करियर बनाना नहीं था आसान

बताया फिल्मी करियर बनाना नहीं था आसान

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इस जीत के कारण मुझे फिल्मी करियर बनाने में आसानी हुई। जैसे-जैसे फिल्में मिलती गई तो लोग मुझे जानने और पहचानने लगे। मुझे कईं बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे। नई चीजों को तलाशने के मौके मिले।'

सक्सेस के पीछे माता-पिता का हाथ

सक्सेस के पीछे माता-पिता का हाथ

प्रियंका चोपड़ा ने इसके आगे अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि, 'आज मैं इस मुकाम पर हूं और मेरी इस सफलता के पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे माता-पिता का हाथ है। मैंने अपनी जिंदगी में जितने भी सपने देखे उन्हें पूरा करने के पीछे पैरेंट्स का हाथ है। उन्होंने मेरे हर उतार-चढ़ाव में साथ दिया और मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ा'।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर बेटी की पहली झलक

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर बेटी की पहली झलक

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर फैंस के साथ बने रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बेटी मालती की भी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मालती की पहली झलक दिखाई जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। हालांकि हमेशा की तरह एक्ट्रेस ने अब तक बेटी का चेहरा फैंस के सामने रिवील नहीं किया है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनके पास हॉलीवुड फिल्मों के कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्द ही 'सिटाडेल', It's All Coming Back to Me और 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आएंगी। इसके साथ प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड फिल्में भी हैं। प्रियंका जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+