प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस ने की 'गदर 2' की तारीफ, अनिल शर्मा को भेजे फूल और लेटर, लिख दी ऐसी बात
Priyanka Chopra On Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' ने इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म को देखने के लिए थिएटरों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में अमेरिका में मौजूद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भी 'गदर 2' की तारीफ करते हुए उसके सक्सेस के लिए फिल्म मेकर्स को शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाथ से लिखी एक चिट्ठी 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा को भेजी है, जिसमें उन्होंने पूरी टीम को ढेर सारी बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाथ से लिखकर भेजा लेटर
आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा के हाथ से लिखे लेटर और फूलों के गुलदस्ते की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को धन्यवाद भी कहा है। अनिल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा है- थैंक्यू प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, शुभकामनाओं के लिए। ये तोहफा सच में मेरे दिल को छू गया है।

'गदर 2' की सुपर सक्सेस के लिए अनिल शर्मा सर को बधाई
के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटर में लिखा है- डियर अनिल सर, 'गदर 2' की सुपर सक्सेस के लिए बहुत बहुत बधाई। भविष्य में भी आप ऐसी ही कामयाबी छूते रहो। ढेर सारा प्यार। प्रियंका और निक। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मी करियर के शुरुआत में डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' में सनी देओल के साथ काम किया था। इस फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ही थे। हालांकि इस फिल्म की लीड हीरोइन प्रीति जिंटा थीं।
10 दिनों के अंदर गदर 2 का धमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 400 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। लोग अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये मूवी कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब होगी। फिलहाल 'गदर 2' ने दस दिनों के अंदर 388.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।












Click it and Unblock the Notifications