प्रियंका चोपड़ा ने लॉन्च किया नया रेस्टोरेंट, अंदर से है बेहद खूबसूरत, देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल ही हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कदम रखा। अब उन्होंने अपने नए इंडियन रेस्टोरेंट की घोषणा की है। जिसका नाम ‘सोना’ रखा है।
मुंबई, 23 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर बार अपने फैंस को हैरान करती हैं। उन्होंने पिछले साल ही हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब उन्होंने न्यूयर्क में एक नया इंडियन रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम उन्होंने सोना रखा है। इस रोमांचक खबर को उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा का नया इंडियन रेस्टोरेंट
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा फैंस के दिलों में राज किया है। वह अक्सर फैंस को हैरान करने का मौका कभी नहीं छोड़तीं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ एक रोमांचक खबर शेयर की है। आपको बता दें कि पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कदम रखा है और अब उन्होंने न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम 'सोना' रखा है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए दी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने को-फाउंडर मनीष गोयल के साथ एक वीडियो साझा कर खुलासा किया है कि, उन्होंने अपने हॉस्पिटेलिटी वेंचल सोना को लॉन्च कर दिया है। जिसको लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका ने पोस्ट के जरिए लॉन्च की डेट की भी जानकारी साझा की। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वास्तव में सोना के उनके लिए क्या मायने हैं।
'मुझे गर्व महसूस हो रहा है'
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'लॉन्च डे आ गया है! मैं आप सभी को सोना होम से परिचित कराते हुए गर्व महसूस कर रही हूं। भारत से आना और अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेरी यात्रा ने मुझे एक ऐसी जगह पहुंचा दिया, जहां मुझे दूसरा परिवार और दोस्त मिले। मैं जो कुछ भी करती हूं उसमें भारत का एक टुकड़ा लाई हूं और यह वास्तव में उसी विचार का विस्तार है।'

रेस्टोरेंट 'सोना' को किया लॉन्च
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा- 'हमारे दिल और विरासत के लिए कुछ इतना करने के लिए @maneeshkgoyal के साथ-साथ पूरी टीम के साथ काम करना बहुत शानदार था। भारतीय संस्कृति अपने अतिथी के सम्मान के लिए जानी जाती है। यह समुदाय और लोगों को एक साथ लाने के बारे में है... और मेरे लिए सोना होम का लोकाचार की तरह है। हम आशा करते हैं कि आप अपने घर में मेजबानी, समुदाय, परिवार और संस्कृति के लिए हमारे समान प्रेम का अनुभव करेंगे।'

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म
वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली है। इस फिल्म की खास बात ये है कि, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications