Priyanka Chopra के घर पसरा मातम, ननद 'माया' की हुई दर्दनाक मौत, 30 की उम्र में कैसे गई जान?
Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Sister Death: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके एक्टर व सिंगर पति निक जोनस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निक जोनस और उनके परिवार के लिए ये वक्त बेहद मुश्किल भरा है। दरअसल जोनस परिवार ने अपनी जिंदगी के एक बेहद करीबी सदस्य को खो दिया है।
निक जोनस की बहन और दोस्त माया किबेल की हुई मौत
जानकारी के अनुसार निक जोनस की बचपन की दोस्त और मुंहबोली बहन माया किबेल (Maya Kibel) की 30 साल की उम्र में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि माया लंबे समय से एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी- Wilson Disease से जूझ रही थीं। उनकी मौत की खबर सामने आते ही जोनस परिवार और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

माया का जोनस परिवार से था गहरा रिश्ता
माया किबेल और जोनस परिवार के बीच सालों पुराना रिश्ता था। वह Jonas Brothers के सदस्यों की बचपन की दोस्त और पड़ोसी रही थीं। खास तौर पर निक जोनस और माया के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ बड़े हुए थे और एक-दूसरे को भाई-बहन की तरह मानते थे। यही वजह है कि माया के निधन की खबर ने निक जोनस और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
माया की मां ने सोशल मीडिया पर दी दुखद खबर
-माया किबेल के निधन की जानकारी उनकी मां कियोको किबेल (Kyoko Kibel) ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर बताया है कि उनकी बेटी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उन्होंने लिखा है कि माया ने इस बीमारी के खिलाफ काफी संघर्ष किया था लेकिन आखिरकार उनका शरीर जवाब दे गया।
-कियोको किबेल के मुताबिक गत 7 मार्च 2026 की सुबह माया अचानक बेहोश हो गई थी। उस समय उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। माया को आईसीयू में रखा गया था लेकिन आखिरकार डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
'दर्द के कारण अक्सर रोते-रोते सो जाती थी माया'
अपने पोस्ट में कियोको किबेल ने बेटी माया के संघर्ष के बारे में भी बताया है। उन्होंने लिखा है कि माया को कई बार असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता था और वह अक्सर दर्द के कारण रोते-रोते सो जाती थी। मां ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अब उन्हें इस बात से सुकून है कि उनकी बेटी उस दुनिया में है जहां उसे किसी भी तरह का दर्द या तकलीफ नहीं सहनी पड़ेगी।
निक जोनस ने दी भावुक श्रद्धांजलि
माया किबेल की मौत की खबर सामने आने के बाद निक जोनस ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया है। उन्होंने कियोको किबेल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- मेरी बहन हमेशा के लिए चली गई। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं माया। निक का ये इमोशनल मैसेज बताता है कि माया उनके जीवन में कितनी खास जगह रखती थीं।
बचपन की यादें अक्सर होती थीं शेयर
-माया और जोनस परिवार के बीच रिश्ता इतना गहरा था कि किबेल परिवार अक्सर निक जोनस के साथ बचपन की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता था।
-इन तस्वीरों में कभी आउटिंग के पल दिखाई देते थे तो कभी क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक। एक तस्वीर शेयर करते हुए माया के परिवार ने लिखा था कि भले ही समय के साथ सबकी जिंदगी अलग-अलग दिशाओं में चली गई लेकिन दोस्ती और अपनापन कभी कम नहीं हुआ।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications