'प्रियंका चोपड़ा को तो मेकअप करना तक नहीं आता था', लारा दत्ता ने सरेआम खोली ऐसी पोल

Priyanka Chopra and Lara Dutta: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब से अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की है, तब से वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं
30 नवंबर 2000 को प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। लंदन के मिलेनियम डोम में हुए इस कॉम्पिटीशन में प्रियंका चोपड़ा ने फाइनल राउंड में अपने जवाब से जजेस का दिल जीत लिया था। वहीं उसी साल बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं।

lara dutta

लारा दत्ता ने की थी प्रियंका चोपड़ा की मदद
क्या आपको पता है मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में दोनों एक-दूसरे कंपीट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं इस कंपीटिशन में लारा दत्ता ने प्रियंका चोपड़ा की मदद भी की थी। उन्होंने प्रियंका को मेकअप करना सिखाया था जिसके बाद से लारा को वो मॉम कहने लगी थीं।

प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की फिल्म
जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने साथ में फिल्म 'अंदाज' में काम किया था। ये फिल्म हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इसके अलावा भी दोनों ने साथ में कई बार काम किया है। लारा दत्ता ने एक पुराने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा को मेकअप सिखाने के बारे में खुलकर बात की थी।

लारा ने प्रियंका को सिखाया था मेकअप करना

-लारा दत्ता ने सिमी ग्रेवाल के फेमस चैट शो में बताया था कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को मेकअप करना सिखाया था। लारा दत्ता ने कहा था- मेन फोकस टाइटल जीतने पर था लेकिन कंपीटिशन को पॉजिटिव रखते हुए मैंने ह्यूमैनिटी को चुना था। मुझे लगता है आप अपना फोकस वहां रखते हैं जो आपको चाहिए होता है।

-लारा दत्ता ने आगे कहा था- मेरे लिए मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स जीतना जरूरी था। मेरा पूरा फोकस वहीं पर था लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि आप इंसान भी हो। बिना ट्राई करे अचीवमेंट और फेलियर अजीब साउंड करता है लेकिन जब आप चले जाते हैं तो आपके लिए कुछ मैटर नहीं करता है।

-लारा दत्ता ने कहा था- मुझे दूसरों की लाइफ पर पॉजिटिव प्रभाव डालने का मौका मिला था, जो लोगों को अक्सर नहीं मिलता है। अगर एक्ट्रेस दूसरों के लिए मौजूद नहीं हो सकती, तो वह वास्तव में जी नहीं रही है और उसे कुछ भी नहीं चाहिए।

-वहीं प्रियंका चोपड़ा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि लारा दत्ता ने उन्हें पेजेंट में मेकअप करना सिखाया था। वो उन्हें बाथरूम में ले गई थीं तो और उन्हें स्किन के हिसाब से सही मेकअप करना सिखाया था। इसके बाद से वह लारा को मॉम कहने लगी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+