Priyanka Chopra की बेटी मालती ने पहली बार पहना लहंगा, नाना की डेथ एनिवर्सरी की पूजा में हुईं शामिल, देखें फोटो

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने मालती के साथ पूजा करते हुए कुछ ऐसी फोटो शेयर की जो कि काफी वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड की ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस जितना अच्छे तरीके से अपने काम को मैनेज करती हैं उतना ही वह अपनी फैमिली के साथ भी अच्छे से वक्त गुजारना कभी नहीं भूलती।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने पहली बार पहना लहंगा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बीताना पसंद करती हैं। वह आए दिन अपनी लाडली बेटी मालती के साथ क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Priyanka Chopra

नाना की डेथ एनिवर्सरी में हुई शामिल
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की डेथ एनिवर्सरी के लिए एक खास पूजा रखी थी। जिसमें उनकी बेटी मालती भी शामिल हुई। इस दौरान उनकी बेटी ने पहली बार लहंगा पहना था। पहली तस्वीर की बात करें तो नन्ही मालती लहंगा पहने अपनी बैली पर हाथ रखी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में बेटी फर्श पर बैठकर पूजा करती दिख रही हैं। मालती का लहंगा पिंक कलर का है। इसमें स्ट्रैप्स के साथ एक टॉप था, लेस से बना लहंगा और एक छोटा दुपट्टा भी था जो उसने अपने गले में पहना था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज
इन तस्वीरों अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन पर लिखा, मिस यू नाना। वहीं आखिरी तस्वीर में मालती अपने नाना की तस्वीर के सामने बैठी उन्हें निहार रही हैं। जिसको शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'मिस यू डैड'। इन तस्वीरों में मालती लहंगा लुक में बेहद क्यूट लग रही हैं।

साल 2022 में मालती का हुआ जन्म
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का जन्म साल 2022 में सेरोगेसी से हुआ था। जिसकी घोषणा निक जोनस और प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए की। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म के कई समय बाद उसकी पहली झलक फैंस को दिखाई थी। हाल ही में प्रियंका मालती को लेकर भारत आई थीं। जहां उन्होंने पहली बार मीडिया के सामने बेटी का पूरा चेहरा दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+