प्रियंका चोपड़ा की Citadel की ओटीटी पर हुई ऐसी हालत, भड़के अमेजन के सीईओ, मांगा 2000 करोड़ का हिसाब

Priyanka Chopra Citadel: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडन की वेब सीरीज 'सिटाडेल' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के सीईओ एंडी जैसी ने 'सिटाडेल' वेब सीरीज को लेकर इसके मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने अपने 2000 करोड़ रुपये का हिसाब मांगते हुए सीरीज के मेकर्स पर अपना गुस्सा उतारा है।

आपको बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो के सीईओ इस समय 'सिटाडेल' के मेकर्स से काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मेकर्स से 2000 करोड़ रुपए का हिसाब मांगते हुए पूछा है कि आखिर कहां इतने रुपये बहाए गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीईओ एंडी जैसी 'सिटाडेल' की परफॉर्मेंस से बिल्कुल खुश नहीं है। खबर है कि 'सिटाडेल' न तो अमेरिका में और न ही भारत में अपनी कोई खास जगह बना पाई है।

citadel

वेब सीरीज 'सिटाडेल' की ओटीटी पर हुई बुरी हालत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' ने तो अमेरिका के नील्सन रेटिंग में टॉप 10 सीरीज में अपनी जगह बना पाई और न ही इसके रिव्यू कुछ खास थे। ऐसे में एंडी जैसी ने सीरीज के मेकर्स से पूछा है कि आखिर क्यों इतना पैसा लगाने के बाद भी इस तरह का रिजल्ट देखने को मिला है।

अमेजन प्राइम वीडियो के सीईओ मेकर्स पर भड़के
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो बड़े पैमाने पर छंटनी कर सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एमेजन के बिग बजट प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो के सीईओ एंडी जैसी ने मेकर्स की जमकर क्लास लगाई है। साथ ही कई दूसरे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उन्होंने मेकर्स से सारा हिसाब मांगा है। सीईओ ने मेकर्स से पूछा है कि आखिर इतना पैसा बहाने के बाद भी असफलता क्यों हाथ लगी।

'सिटाडेल' के हर एपिसोड में 20 मिलियन का खर्च
भारत में 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत आई थीं। इसके बावजूद भी कोई खास रिजल्ट देखने को नहीं मिला। दावा किया गया है कि अमेजन ने 'सिटाडेल' जैसे प्रोजेक्ट को किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट के लिए नहीं बल्कि बिजनेस को ध्यान में रखते हुए बनाया था। आपको बता दें कि 'सिटाडेल' के हर एपिसोड को बनाने में 20 मिलियन डॉलर का खर्च आया था। पहले इसके 8 एपिसोड बनाए जाने थे लेकिन बाद में सिर्फ 6 ही एयर हो सके थे।

अमेरिकी दर्शकों को नहीं पसंद आई थी 'सिटाडेल'
प्रियंका चोपड़ा की इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' की रिलीज के बाद अमेजन प्राइम वीडियो के हेड ऑफ ड्रामा सीरीज ओडेटा वाटकिंस ने कहा था कि इस वेब सीरीज को अमेरिका में बिल्कुल पसंद नहीं किया गया है। वहां के लोग इससे बोर हुए हैं। हालांकि उनका मानना ये था कि 'सिटाडेल' को सिर्फ हॉलीवुड की नजर से नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस को देखते हुए बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+