प्रियंका चोपड़ा ही नहीं सनी लियोनी समेत ये एक्ट्रेस भी सेरोगेसी से बन चुकी हैं मां
मुंबई, 22 जनवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों ने अपने मां बाप बनने की खुशखबरी अपने फैंस और चाहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए दी। हालांकि प्रियंका ने ये नहीं खुलाासा किया है कि उनके घर में नन्हा मेहमान बेटा या है या बेटी। ये खबर सुनकर प्रियंका और निक को सेलिब्रेटीज और उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा से पहले भी कई एक्ट्रेस सेरोगेसी के थ्रू मां बनने का सुख ले चुकी हैं। जिसमें सनी लियोनी, प्रीती जिंटा, शिल्पा शेट्टी समेत अन्य कई सेलिब्रेटीज हैं?

प्रीती जिंटा भी सेरोगेसी से जुड़वा बच्चों की बनी मां
प्रियंका चोपड़ा से पहले नवंबर, 2021 में प्रीती जिंटा भी सेरोगेसी से जुड़वा बच्चों की मां बनी थी। प्रीती जिंटा ने ये खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर लंबी सी पोस्ट लिख कर की थी। प्रीति जिंटा ने भी अमेरिकन से शादी की है। सरोगेसी से जो जुड़वा बच्चे हुए उनका नाम एक्ट्रेस ने जिया और जय रखा हैं ।

शिल्पा की बेटी शमीसा का सेरोगेसी से हुआ है जन्म
शिल्पा शेट्टी ने तो बेटे विवान को जन्म दिया है लेकिन उनकी बिटिया समीशा का सेरोगेसी से जन्म हुआ है। शिल्पा ने जब समीशा के जन्म की खबर दी तो उन्होंने बताया कि विवान के बाद जब उन्होंने दूसरा बेबी प्लान करना चाहा, तो मिसकैरिज हो गए। फिर सरोगेसी ही दूसरी बार मां बनने का विकल्प चुना।

एकता कपूर भी बिना शादी के सेरोगेसी से बनी हैं मां
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार के भी जो बच्चें हैं उनका भी जन्म सेरोगेसी से हुआ है। एकता कपूर ने बिना शादी केसेरोगेसी से साल 2019 में बेटे रवि की मां बनी।

सनी लियोनी सेरोगेसी से बेटी की बनी हैं मां
एक्ट्रेस सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं जिनमें से दो बेटे को सनी ने जन्म दिया लेकिन तीसरे बच्चे में कॉम्पीकेशन होने कारण एक बेटी की मां सेरोगेसी से बनी। सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं।

तुषार, शाहरुख खान और करण जौहर सेरोगेसी से बनी हैं पिता
तुषार कपूर के सेरोगेसी से दो जुड़वा बच्चे हैं। उन्हीं की तरह फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर को भी दो जुड़वां बच्चे के पिता है जो सेरोगेसी के थ्रू जन्में हैं। शाहरुख खान का तीसरा बेटा अबराम का जन्म भी सरोगेसी से हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications