रोम की सड़कों पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कही ऐसी बात
Priyanka Chopra and Nick Jonas Video: वीडियो में देखा जा सकता है प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ रोम की सड़कों पर बेफ्रिक होकर घूम रही हैं। दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस इस समय रोम में मौजूद हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पित निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक रोमांटिक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ सड़क के बीचोंबीच कोजी होते नजर आ रहे हैं।
निक और प्रियंका वेकेशन कर रहे हैं इन्जॉय
वीडियो में देखा जा सकता है प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ रोम की सड़कों पर बेफ्रिक होकर घूम रही हैं। दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और अपनी छट्टियां इन्जॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ बिता रहे इन पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक वीडियो
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी इस बॉन्डिंग को देख लोग उन्हें 'शानदार कपल' कह कर पुकार रहे हैं। उनके रिलेशनशिप को भी आइडल बताया जा रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में लिप किस करता नजर आया कपल
प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने पति निक जोनस के साथ रोम की सड़कों पर घूमने में व्यस्त हैं। वीडियो में दोनों को कोलोसेम (Colosseum) के सामने वॉक करते हुए देखा गया। कभी उन्होंने एक दूसरे को लिप किस किया तो कभी एकसाथ आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- रोम। इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
रोम में 'सिटाडेल' का प्रमोशन
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अमेजन प्राइम वीडियो की इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा रोम में अपने वेब शो 'सिटाडेल' का प्रमोशन करने पहुंची हुई हैं, जिसका इंडियन और इटैलियन वर्जन भी जल्द ही रिलीज होगा। हिंदी वर्जन के इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications