प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी को लगी बुरी नजर, जल्द लेंगे तलाक, एक्ट्रेस ने इंस्टा से पति का 'सरनेम' हटाया!
priyanka chopra nick jonas divorce news: 5 मई को मेट गाला इवेंट का आयोजन हुआ। इस बार ये इवेंट कई मायनों में चर्चित रहा। जैसे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का इस इवेंट में डेब्यू करना। शाहरुख के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आए। वहीं, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ इस गाला इवेंट में नजर आईं।
प्रियंका और निक को देखने के बाद फेमस बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट जूडी जेम्स (Judi James) का बयान आया। जिसे जानकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में खलबली मच गई। ये एक ऐसी खबर है जिसे सुन प्रियंका के फैंस को बुरा लगेगा।

डेली मेल को दिए इंटरव्यू में जूडी ने कहा, इस साल वे अपनी कामुक(sensual), मजेदार पोज़िंग के मामले में पीछे रहे। उनके चेहरे के हाव-भाव में भी चंचल खुशी नहीं थी। दोनों ही अपने इंटरव्यू के दौरान भी सामान्य से ज़्यादा तनाव में दिखाई दिए। वे यहां एक 'वन यूनिट' पावर कपल की बजाय, दो शादीशुदा सेलेब्स की तरह दिखाई दिए। दोनों के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री भी गायब थी। पहले दोनों पब्लिक के बीच भी रोमांटिक होते नजर आते थे। इंटरव्यू में जूडी ने कपल के पोज को भी डिसक्राइब किया। उन्होंने कहा, दोनों बहुत इंडिपेंडेंट दिख रहे थे। पहले की तरह दोनों के बीच फ्लर्टनेस भी नहीं थी। बातचीत मे भी उनके चुलबुला पन नहीं दिखा। दोनों के पोज को आप एक लेस फ्लर्टीशियस (less flirtatious) भी कह सकते हैं।
जूडी ने बताया कि पोज देते समय निक एक एक्सप्रेशन के साथ नजर आए। पहले वो हमेशा बहुत क्यूट और लवली पोज देते रहे हैं। इस बार ऐसा लग रहा था कि वो गंभीर और गुस्से से भरे हुए हैं। कैमरे के सामने निक ने एक भी बार प्रियंका की तरफ देखा भी नहीं। अब जूडी जेम्स के बयान को लोग कपल के तलाक से जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बात पर हवा दी जा रही है कि निक और प्रियंका के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम भी हटा लिया है। साथ ही बता दें, मेट गाला इवेंट की प्रियंका ने जो फोटोज पोस्ट की हैं, उसमें कहीं भी निक नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि तलाक की खबरों की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है। ॉ
प्रियंका और निक जोनस 1 दिसबंर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। कपल ने शादी के लिए इंडिया को ही चुना था। शादी के 4 साल बाद प्रियंका को सेरोगेसी से बच्ची हुई थी। उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।












Click it and Unblock the Notifications