इस शादीशुदा एक्टर के साथ अफेयर में पागल हो गईं थी प्रियंका चोपड़ा, ऐडगुरु बोले- 'मामला बहुत सीरियस था'
Priyanka Chopra Affair News: प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड से थोड़ी दूरी बना चुकी हैं। निक जोनस से उनकी शादी के बाद वो हॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव हैं। बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद प्रियंका के इस इंडस्ट्री की कई सारी खामियां बताई थीं। अब भी वो इसके बारे में बात करती रहती हैं। बॉलीवुड में उनका नाम कई लोगों से जुड़ा।
सबसे ज्यादा उनके अफेयर की चर्चा 'डॉन' के बाद हुई। जिसमें उनके को-एक्टर शाहरुख खान थे। इस फिल्म के बाद खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा का अफयेर शाहरुख खान के साथ चल रहा है। अब एक इंटरव्यू में ऐडगुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने इंटरव्यू में उनके एक अफयेर के बारे में बात की है।

प्रह्लाद ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में कहा, वो (प्रियंका) बहुत प्यारी है। वो इंसान भी कमाल की है। एम्बीशियस, फोकस्ड और सिंगल माइंडेड हैं। उनके अंदर आत्मसम्मान है, जिसे वो किसी को भी छेड़ने का मौका नहीं देती हैं। ऐसे में ये एक कथित अफेयर था। कभी भी उन्होंने इसपर एक शब्द भी नहीं बोला। बस सभी अपनी ही राय दे रहे थे। उसने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी। लेकिन ये फालतू मामला होता तो वो भी मजे लेतीं, लेकिन सब सीरियस था। ये मामला पर्सनल था और वो नहीं चाहतीं थी कि इस पर कोई खबर लिखी जाए। बात भी नहीं करना चाहती थीं।
हालांकि प्रह्लाद ने इस बातचीत में उस एक्टर का नाम नहीं लिया। लेकिन रिपोर्ट्स में ये कयास लगाया जा रहा है कि वो नाम शाहरुख खान का है। क्योंकि 'डॉन' और 'डॉन-2' के बाद चारों तरफ दोनों की चर्चा हो रही थी। उस वक्त की खबरों की माने तो शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने भी इस मामले में दखल दी थी। जिसके कुछ समय बाद दोनों का मिलना-जुलना भी बंद हो गया। हालांकि ये सब रिपोर्ट्स ही हैं। कभी भी इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications