मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर प्रियंका बजाज ने हासिल की पहचान, शेयर किए अपने ब्यूटी और फिटनेस के सीक्रेट

मिसेज इंडिया का खिताब प्रियंका बजाज ने जीता है। फिल्मों से शुरूआत करने वाली प्रियंका बजाज ने ये खिताब जीता है। इस पेंजेंट को जीतने के बाद प्रियंका के जीवन में कई बदलवा आए हैं। उन्होंने oneindia से बातचीत में अपनी फिटनेस और ब्यूटी के किस्से शेयर किए। पढ़िए बातचीत के अंश।

आपने पहली बार मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर पहचान हासिल की और इस अचीवमेंट ने ब्यूटी और फिटनेस के प्रति आपके नजरिए को कैसे प्रभावित किया?
मिसेज इंडिया का खिताब जीतना मेरे लिए एक बड़ा और अलग एक्सपीरिएंस था। इसने मुझे डिसिप्लिन और सेल्फ केयर इमोशन के साथ ब्यूटी और फिटनेस के प्रति मेरे नजरिए को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया। इस अचीवमेंट से मुझे एहसास हुआ कि सुंदरता केवल दिखावे के बारे में नहीं है बल्कि यह अंदर से आत्मविश्वास और स्वस्थ महसूस करने के बारे में है। मैंने फिटनेस को अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट और लाइफ को बेलेंस करने के लिए एनर्जी और स्ट्रैंथ के रूप में देखना शुरू कर दिया है। तब से यह मेरा डेली रूटीन बन गया है, इससे मुझे पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों लाइफ में डाउन टू अर्थ रहने में मदद मिली है।

Priyanka Bajaj

आपका डेली बेटी रूटीन कैसा है? क्या ऐसे कोई प्रोडक्ट या रिचुअल्स है? जिनकी आपने कसम खाई हो?
मेरा डेली रूटीन सादगी और शांति का मिश्रण है, जो मेरी स्किन को पोषण देने और उसको हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। बता दूं मैं अपने दिन की शुरुआत फेस क्लींजर से करती हूं उसके बाद फेस पर मॉइश्चराइजर लगाती हूं। मैं अपनी डेली रूटीन में स्किन पर सनस्क्रीन के लिए कोई समझौता नहीं करती। मैं अपने स्किन की दो बार सफाई करती हूं एक दिन में और रात में और सोने से पहले बहुत सारा मॉइश्चराइजर लगती हूं और नाइट क्रीम लगाती हूं। साथ ही मेरी सुंदरता को बनाए रखने के लिए दैनिक व्यायाम भी महत्वपूर्ण है। यह मेरी स्किन पर नेचरली ग्लो लाता है और मुझे एनर्जेटिक बना कर रखता है। बताते चलें कि स्किन के लिए सनस्क्रीन, एक लिप बाम और अच्छा मॉइश्चराइजर होना शामिल होना चाहिए। साथ ही नेचुरल होम रेमेडीज के लिए एलोवेरा और नारियल तेल सबसे ज्यादा पसंद है। यह स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और मेरी स्किन को चमकदार बनाए रखते हैं और मुझे सेल्फ केयर करने में मदद करते हैं।

अभिनय को अपने जीवन के अन्य पहलुओं के साथ संतुलित करना चुनौतीपूर्ण होना चाहिए। बिजी प्रोग्राम के बीच आप डेली रूटीन में फिटनेस और ब्यूटी को बनाए रखने के लिए कैसे मोटिवेट होती हैं?
मेरी लाइफ में सभी चीजों के साथ एक्टिंग को बैलेंस करना काफी चैलेंजिंग होता है, लेकिन मैं अपनी फिटनेस और ब्यूटी रूटिंग को बनाए रखती हूं। मैं अपने डेली रूटीन को रिचुअल्स के रूप में देखती हूं जो ना केवल मुझे सबसे अच्छा दिखने और अच्छा महसूस करने में मदद करते हैं बल्कि मुझे डाउन टू अर्थ रहने में भी काफी मदद करते हैं। मुझे बिजी शेड्यूल में भी हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट पसंद है क्योंकि यह मुझे बूस्ट करते हैं और मेरे स्ट्रेस को काम करते हैं। मेरा डेली रूटीन में भी ब्यूटी महत्वपूर्ण है जो मुझे बिजी शेड्यूल में भी सेल्फ केयर करने के लिए प्रेरित करता है। मैं कितनी भी बिजी क्यों ना रहूं लेकिन यह सभी चीज मुझे डेली लाइफ से जोड़कर रखती हैं। यह सब छोटे प्रयास लाइफस्टाइल को बैलेंस और सेटिस्फाई रखने में सहायक होते हैं।

क्या आप कोई पर्सनली ब्यूटी टिप्स और ट्रिक्स शेयर कर सकती हैं जो आपको विशेष रूप से इफेक्टिव लगी हों?
मेरा सबसे टॉप ब्यूटी टिप्स हाइड्रेट रहना है। खूब पानी पिएं और अपनी त्वचा को नमीयुक्त रखें। हेल्थी खाना खाना और रेगुलरली एक्सरसाइज करना भी स्किन को चमकदार बनाए रखना है। बता दूं मुझे एलोवेरा और नारियल तेल जैसे नेचुरल चीजों का उपयोग करना पसंद है। यह सुबह में कभी भी सनस्क्रीन को ना छोड़े। यह आदतें मेरी स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाए रखती हैं।

"कथाकार" में एक पुलिस वाले का रोल एक स्ट्रांग और डायनेमिक कैरेक्टर को दर्शाता है। आप ऐसी कठिन करैक्टर के लिए खुद को मेंटली और फिजिकली रूप से कैसे तैयार करते हैं?
कथाकार में पुलिस जैसी चैलेंजिंग रोल की तैयारी के लिए मेंटली और फिजिकली डेडीकेशन दोनों की जरूरत होती है। मैं फिजिकली रूप से ताकत और सहनशक्ति बनाने के लिए हैवी वर्कआउट पर फोकस करती हूं, जो इस तरह के शक्तिशाली कैरेक्टर को चित्रित करने के लिए आवश्यक हैं। प्लैंक, बर्पीज़ और प्लैंक स्पाइक्स जैसी एक्सरसाइज करने से मैं शेप में रहने में मदद करते हैं। मैं कैरेक्टर में रहने के लिए मेंटली प्रिपरेशन करती हूं। साथ ही मैं मेंटली प्रेक्टिस करके और इमोशंस की गहराई को समझ कर खुद को कैरेक्टर में डुबो देती हूं। मैं काम पर कंसंट्रेट करने के लिए माइंडफुलनेस और मेडिटेशन की भी प्रैक्टिस करती हूं। ये मुझे कैरेक्टर की इंटेंसिटी और फ्लैक्सिबिलिटी से जुड़ने में हेल्प करता है।

क्या ब्यूटी या फिटनेस से जुड़ी कोई गलतफहमी है जिसका आपने अपने करियर में सामना किया है और आप उन्हें कैसे बताती हैं?
एक आम गलतफहमी जो मैंने देखी है वह यह है कि ब्यूटी और फिटनेस का रिलेशन जो दोनों को निरंतर , पेशेंस और दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। सुंदरता केवल मेकअप या स्किन की केयर क्व बारे में नहीं है। यह हेल्थी भोजन, रोज एक्सरसाइज और लिक्विड चीजों के माध्यम से आपके शरीर की अंदर से बाहर तक केयर करने के बारे में है। एक और गलतफहमी यह है कि फिट रहने के लिए आपको ज्यादा खाना या हैवी वर्कआउट का पालन करना होगा। मैं संतुलन में विश्वास करती हूं - एक ऐसी डेली रूटीन ढूंढना जो आपके शरीर के लिए काम करे और उसका लगातार पालन करना। मैं परमानेंट प्रैक्टिस को बढ़ावा देकर इन गलत धारणाओं को दूर करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+