Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हर महीने 21 लाख रुपए ले रही हैं', संजय कपूर की मां को बहू प्रिया सचदेव ने मारा ऐसा ताना, सरेआम किया ये काम

Priya Sachdev On Sunjay Kapur Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति और वसीयत को लेकर छिड़ा विवाद अब और तीखा हो गया है।

प्रिया सचदेव ने सास रानी कपूर को दिया करारा जवाब
संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने अपनी सास रानी कपूर के आरोपों पर कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी दावे झूठे और आधारहीन हैं। प्रिया सचदेन ने अनी सास की बातों को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

Priya Sachdev

संजय कपूर की मां ने बहू प्रिया पर लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए थे। रानी कपूर के अनुसार उनकी बहू प्रिया सचदेव ने पति संजय कपूर की वास्तविक संपत्ति को छुपाया है, विदेशी खातों में पैसा भेजा है और फर्जी वसीयत भी तैयार की है।

प्रिया ने सास रानी कपूर के खर्चों पर किया बड़ा खुलासा

-रानी कपूर के इन आरोपों का जवाब देते हुए बहू प्रिया सचदेव ने न केवल इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है बल्कि सास के खर्चों को लेकर नया खुलासा भी किया है।

-दिल्ली हाई कोर्ट में हाल ही में संजय कपूर की वसीयत को लेकर नए घटनाक्रम पर सुनवाई हुई है। दिवंगत संजय कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे, समायरा और कियान ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने वसीयत में बदलाव कराए हैं।

रानी कपूर ने कहा- मेरे बेटे का पैसा विदेश भेजा गया

आपको बता दें कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव के वकील ने रानी कपूर के सभी दावों पर अपना पक्ष रखा था। रानी कपूर ने कोर्ट में कहा कि प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की संपत्ति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी छुपाई है और ये भी शक जताया है कि उनके बेटे का पैसा विदेश भेजा गया है।

प्रिया सचदेव के वकील ने पेश किए ऐसे सबूत

इसके जवाब में प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने कहा- हमने कोर्ट में संजय कपूर की पूरी संपत्ति और सभी वित्तीय लेन-देन का विस्तृत विवरण जमा किया है। एक भी रुपया विदेश नहीं भेजा गया है। सभी आरोप निराधार हैं।

'संजय कपूर को 10 करोड़ की सैलरी मिलती थी'

-संजय कपूर की मां रानी कपूर ने ये भी आरोप लगाया है कि संजय कपूर को 60 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती थी लेकिन वह पैसा कहां गया, ये स्पष्ट नहीं है। इस पर प्रिया सचदेव की लीगल टीम ने कोर्ट को बताया- साल 2023-24 में संजय कपूर को AIPL0 में डायरेक्टर रहते हुए 10 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती थी।

-लीगल टीम ने बताया कि संजय कपूर को 50 करोड़ रुपये का बोनस भी दिया गया था। TDS के रूप में 23.5 करोड़ रुपए काटे गए थे और संजय कपूर को 36.5 करोड़ रुपए मिले थे। इनमें से करीब 28.5 करोड़ रुपये भारत और लंदन की अचल संपत्तियों में निवेश किए गए थे।

'संजय कपूर की मां को मिलते हैं लाखों रुपए'

वहीं प्रिया सचदेव की ओर से दावा किया गया है कि सास रानी कपूर खुद संजय कपूर की कंपनी AIPL से हर महीने बड़ा अमाउंट निकालती रही हैं। प्रिया सचदेव के वकील ने कोर्ट को बताया- रानी कपूर AIPL से हर महीने 21.5 लाख रुपये लेती हैं। उनके निजी खर्च भी कंपनी के माध्यम से ही उठाए जाते हैं। संजय कपूर के जिंदा रहते हुए भी और अब मरने के बाद भी।

30,000 करोड़ की संपत्ति पर जारी है विवाद

जानकारी के अनुसार संजय कपूर का निधन गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। उनकी लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव, मां रानी कपूर और एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों, तीनों पक्षों के बीच कानूनी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+