प्रिया सचदेव-करिश्मा कपूर के बीच मचा बवाल, कहा- दूसरी पत्नी क्यों? संजय कपूर संपत्ति विवाद में नया ट्विस्ट
Sunjay Kapur Property: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद और गहराता जा रहा है। एक्ट्रेस के दोनों बच्चे समायरा और कियान ने पिता की संपत्ति में अपने हिस्से की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।
करिश्मा कपूर के बच्चों ने लगाया ऐसा आरोप
करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों का आरोप है कि उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने उन्हें जानबूझकर वसीयत से बाहर रखा और कई जानकारियां छिपाई हैं।

कोर्ट में प्रिया सचदेव ने कही ऐसी बात
-गत 15 अक्टूबर 2025 को हुई सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव ने अपने वकील राजीव नायर के जरिए अदालत में जवाब दाखिल किया। उन्होंने साफ कहा कि करिश्मा कपूर के बच्चों को वसीयत को गलत नाम या स्पेलिंग के आधार पर चुनौती देने का कोई अधिकार नहीं है।
-प्रिया सचदेव के वकील ने कहा- वसीयत को तभी चुनौती दी जा सकती है, जब ये साबित हो कि मृतक व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, उस पर दबाव डाला गया था या उसने वसीयत अपनी मर्जी से नहीं बनाई थी। मात्र गलत नाम या पता लिखे जाने से वसीयत अमान्य नहीं हो जाती है।
क्या सच में करिश्मा कपूर के बच्चों का नाम वसीयत से है गायब?
-करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने केस दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रिया सचदेव ने वसीयत में जानबूझकर बच्चों के नाम और पते गलत लिखवाए ताकि उन्हें संपत्ति से वंचित किया जा सके।
-बच्चों की याचिका में प्रिया सचदेव, उनके बेटे अजारियस, संजय कपूर की मां रानी कपूर और श्रद्धा सूरी मारवाह को पार्टी बनाया गया है। आपको बता दें कि श्रद्धा सूरी मारवाह, वसीयत की एक्जीक्यूटर हैं, जो 21 मार्च 2025 को जारी की गई थी।
प्रिया सचदेव ने कहा- वसीयत का सबको पहले से पता था
-प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने दावा किया है कि ये कहना गलत है कि वसीयत छिपाई गई थी। उन्होंने अदालत में कहा- मैंने 30 जुलाई 2025 को वसीयत का खुलासा किया था और इसे सभी पक्षों के सामने पढ़कर सुनाया गया था। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को दो मौके दिए गए थे। उन्हें पूरी जानकारी थी कि वसीयत मौजूद है।
-राजीव नायर ने आगे कहा- मुकदमा 9 सितंबर 2025 को दाखिल किया गया, जबकि 30 जुलाई 2025 तक करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को वसीयत की जानकारी मिल चुकी थी। ये वसीयत के खिलाफ कोई असली चुनौती नहीं है, बल्कि एक झूठी कहानी बनाई जा रही है।
'संजय कपूर के सिग्नेचर पर किसी ने सवाल नहीं उठाया'
राजीव नायर ने ये भी तर्क दिया है कि वसीयत पर संजय कपूर के हस्ताक्षर को किसी ने भी कोर्ट में चुनौती नहीं दी है। उन्होंने कहा- कोई ये नहीं कह रहा कि ये दस्तावेज फर्जी हैं या साइन गलत हैं। बस ये कहा जा रहा है कि संजय कपूर ऐसा नहीं कर सकते थे, लेकिन ये साबित नहीं किया गया कि वसीयत दबाव में या किसी भ्रम की स्थिति में तैयार की गई थी।
'अगर सब ठीक था, तो दूसरी पत्नी क्यों होती?'
-सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव के वकील ने एक तीखा सवाल भी उठाया। प्रिया सचदेव की तरफ से वकील ने कहा- अगर करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच सबकुछ ठीक था, तो दूसरी पत्नी की जरूरत क्यों पड़ी? दूसरी पत्नी क्यों?
-प्रिया सचदेव के वकील ने कहा- इस पूरे मामले में एक नैरेटिव बनाया जा रहा है कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बीच कोई मतभेद नहीं था, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
प्रिया सचदेव को मिली संपत्ति पर भी उठ रहे सवाल
-करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से दायर याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि प्रिया सचदेव को संजय कपूर की संपत्ति का 60 प्रतिशत हिस्सा मिला है, जबकि उनके बेटे अजारियस को लगभग 12 फीसदी हिस्सा दिया गया है।
-वहीं वकील महेश जेठमलानी के मुताबिक प्रिया सचदेव को ट्रस्ट का 75 प्रतिशत नियंत्रण भी मिला है। बच्चों की ओर से ये भी कहा गया है कि प्रिया ने उनके साथ सिंड्रेला की सौतेली मां जैसा व्यवहार किया है।
-अदालत में अगली सुनवाई जल्द होने की उम्मीद है। फिलहाल मामला ये तय करने के चरण में है कि क्या वसीयत को लेकर बच्चों की याचिका कानूनी रूप से मान्य है या नहीं।
-एक ओर जहां करिश्मा कपूर के बच्चे अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, वहीं प्रिया सचदेव का दावा है कि सब कुछ कानून के तहत हुआ है और वसीयत को गलत साबित करने का कोई ठोस आधार नहीं है।
पारिवारिक विवाद कानूनी लड़ाई में तब्दील
संजय कपूर की वसीयत को लेकर ये पारिवारिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है। एक तरफ करिश्मा कपूर के बच्चे हैं जो अपने हिस्से की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रिया सचदेव हैं जो वसीयत की वैधता पर अडिग हैं। 30,000 करोड़ की इस संपत्ति का भविष्य अब अदालत के फैसले पर निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications