प्रिया प्रकाश वारियर से फैन ने पूछा- आप किस धर्म को मानती हैं? एक्ट्रेस का जवाब दिल जीत लेगा

मुंबई, 4 अगस्त: फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने के भी पहले से ही सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। आंख मारने का उनका वीडियो वायरल होने के बाद से ही वो एक जाना पहचाना चेहरा हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और कई बार फैंस के सवालों के जवाब भी देती हैं। प्रिया प्रकाश वारियर से हाल ही में उनके धर्म को लेकर सवाल किया गया था। जिसको लेकर उनका जवाब वायरल हो रहा है।

आस्क मी एनीथिंग में दिए सवालों के जवाब

आस्क मी एनीथिंग में दिए सवालों के जवाब

प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में अपने फॉलोवर्स को आस्क मी एनीथिंग सेशन में सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे शादी और अफेयर को लेकर खूब सवाल हुए तो वहीं एक फैन ने उनसे उनके धर्म के बारे में पूछ लिया। प्रिया प्रकाश वारियर ने उन्होंने पूछा कि उनका धर्म क्या है। इस पर प्रिया ने जवाब में लिखा- इंडियन।

लोगों को पसंद आया प्रिया का जवाब

लोगों को पसंद आया प्रिया का जवाब

प्रिया प्रकाश के धर्म के जवाब में इंडियन कहना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनके इस जवाब के लिए कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की है। कई लोगों ने जाति और धर्म को लेकर लड़ने वाले लोगों को प्रिया से सीख लेने तक की बातकह डाली। वहीं एक यूजर ने उनसे शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी उनकी शादी की उम्र नहीं है। इसमें अभी काफी टाइम है।

प्रिया के पास कई फिल्में

प्रिया के पास कई फिल्में

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा प्रिया प्रकाश वारियर ने मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म से उनका आंख मारते हुए एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। जिसने उनको रातोंरात स्टार बना दिया था। अब वो 'क्रैक' फिल्म के साथ तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वो साउथ के मशहूर एक्टर नितिन के साथ नजर आएंगी। प्रिया प्रकाश जल्दी ही एक बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+