पृथ्‍वीराज फिल्‍म का टीजर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर के साथ ये दिग्गज एक्‍टर भी आएंगे नजर

नई दिल्‍ली, 15 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार हर साल सर्वाधिक फिल्‍म करने वाले कलाकारों में शुमार है। 2022 के पहले ही महीने में उनकी एक और फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्‍म पृथ्‍वीराज का आज आधिकारिक टीजर रिलीज हुआ। चंद्रप्रकाश द्विवेदी की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, आशुतोष राणा और सोनू सूद जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।

ak

खास बात ये है कि फिल्‍म पृथ्‍वीराज में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पृथ्‍वीराज के टीजर में अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान में गेटअप में नजर आ रहे हैं। एक्‍टर पराक्रमी योद्धा का किरदार बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं। यशराज फिल्म्स पृथ्वीराज फिल्‍म से ही अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म बना रही है। ये फिल्‍म निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनकी वीरता पर आधारित है।

21 जनवरी को होगी रिलीज
बता दें इस फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार के 52वें जन्मदिन पर की गई थी। रिलीज हुए पृथ्वीराज के टीजर में अक्षय राजा पृथ्वीराज चौहान के अवतार में नजर आ रहे हैं। वह डॉयलाग देते हुए नजर आ रहे हैं "मैं कर्तव्य के लिए जिया हूं, कर्तव्य के लिए मरूंगा।" अक्षय कुमार उस महान योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने बेरहम आक्रमणकारी मुहम्मद के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। टीजर में संजय दत्त, सोनू सूद और मानुषी छिल्लर भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार ने क्‍या बोले
अक्षय कुमार ने टीजर के रिलीज पर कहा पृथ्वीराज का टीज़र फिल्म की आत्मा को दर्शाता है, महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन का सार, जो कोई डर नहीं जानता था। यह उनकी वीरता और उनके जीवन को हमारी श्रद्धांजलि है। जितना अधिक मैंने उनके बारे में पढ़ा, उतना ही मैं इस बात से चकित था कि उन्होंने अपने देश और अपने मूल्यों के लिए अपने गौरवशाली जीवन के एक-एक पल को कैसे जिया और सांस ली।

अक्षय कुमार ने जताई ये उम्‍मीद
अक्षय कुमार ने कहा वह सबसे बहादुर योद्धाओं में से एक है और वह सबसे ईमानदार राजाओं में से एक है ऐसे राजा को हमारे देश ने कभी देखा है। आगे अक्षय कुमार ने उम्मीद जताई कि इस फिल्‍म से दुनिया भर के भारतीय इस पराक्रमी बहादुर को हमारा सलाम पसंद करेंगे। हमने उनके जीवन की कहानी को यथासंभव प्रामाणिक तरीके से पेश करने की कोशिश की है और फिल्म उनकी बेजोड़ बहादुरी और साहस को श्रद्धांजलि है।

पृथ्‍वीराज फिल्‍म

पृथ्वीराज यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है और इसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा ने किया है। इसे प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित सबसे बड़े ऐतिहासिक कहानी के रूप में जाना जाता है। यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। पृथ्वीराज से पहले द्विवेदी टेलीविजन शो चाणक्य और फिल्म पिंजर का निर्देशन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+