क्या बिगड़ी प्रेम चोपड़ा की तबीयत? कौन सी बीमारी से परेशान हैं एक्टर? दामाद ने बताई पूरी सच्चाई
Prem Chopra Health Update: हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन और सदाबहार कलाकार प्रेम चोपड़ा हाल ही में तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। जैसे ही ये खबर सामने आई थी तो एक्टर के फैंस चिंता में पड़ गए थे और सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआएं करने लगे।
कैसी है प्रेम चोपड़ा का हालत?
राहत की बात ये है कि 90 साल के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा अब घर लौट आए हैं और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। प्रेम चोपड़ा के दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ससुर जी की हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी दी है।

किस बीमारी से जूझ रहे थे प्रेम चोपड़ा?
शरमन जोशी ने बताया है कि प्रेम चोपड़ा सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस नामक गंभीर हार्ट कंडीशन से गुजर रहे थे। इस समस्या के इलाज के लिए उनका TAVI प्रोसिजर (Transcatheter Aortic Valve Implantation) किया गया है। ये एक ऐसी पद्धति है जिसमें बिना ओपन हार्ट सर्जरी के एओर्टिक वाल्व को ठीक किया जाता है।
प्रेम चोपड़ा के दामाद ने बताई कैसी है एक्टर की हालत?
शरमन जोशी ने बताया कि ट्रीटमेंट सफल रहा है और प्रेम चोपड़ा अभी पूरी तरह स्टेबल हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अब वह घर पर आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों ने एक्टर को पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है।
क्या होता है सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस?
-इस बीमारी में एओर्टिक वाल्व संकरा हो जाता है। हार्ट के मेन चेंबर से शरीर तक ब्लड का फ्लो बाधित होने लगता है। इसके कारण सांस फूलना, सीने में दर्द, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं।
-एक्टर प्रेम चोपड़ा के दामाद शरमन जोशी ने बताया कि डॉक्टर्स ने समय पर उनकी बीमारी की पहचान कर ली थी और प्रोसिजर सफल होने से स्थिति नियंत्रित हो गई है।
प्रेम चोपड़ा से अस्पताल मिलने पहुंचे थे जितेंद्र
-शरमन जोशी ने पोस्ट में अस्पताल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन फोटोज में वह डॉक्टरों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में दिग्गज एक्टर जितेंद्र भी दिख रहे हैं जो प्रेम चोपड़ा से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेम चोपड़ा को शुरुआत में चेस्ट कंजेशन के कारण भर्ती कराया गया था। इसी जांच के दौरान उनकी हार्ट कंडीशन का पता चला था और तुरंत इलाज शुरू किया गया था।
फैंस ने ली राहत की सांस
प्रेम चोपड़ा के ठीक होने की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने राहत जताई है। सभी उनकी पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications